एक्सप्लोरर

भारत की तिजोरी खाली कर रहा चीन, हर साल इतने अरब का भेज देता है बिल

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव ने जो आंकड़े जारी किए थे, उनके अनुसार, 2024 के वित्त वर्ष में इंडिया और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 118.4 अरब डॉलर का रहा है.

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर देश में अक्सर चर्चा होती रहती है. सोशल मीडिया पर आए दिन चीन के सामानों का विरोध भी दर्ज कराया जाता है. लेकिन, जब आप असली आंकड़ों पर नजर डालते हैं तो ये आपको हैरान कर देते हैं. खासतौर से चीन से भारत द्वारा मंगाए गए सामानों का आंकड़ा.

साल 2024 में खूब बढ़ा व्यापार

साल 2023 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी था. लेकिन, साल 2024 में ये दर्जा चीन ने फिर हासिल कर लिया है. व्यापार को लेकर मई 2024 में ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने जो आंकड़े जारी किए थे, उनके अनुसार, 2024 के वित्त वर्ष में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 118.4 अरब डॉलर का रहा है.

हालांकि, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा वित्तीय वर्ष (2024-25) में अप्रैल से लेकर अगस्त तक अमेरिका मामूली अंतर से व्यापार के मामले में चीन से आगे निकल गया और शीर्ष पर है. अमेरिका और भारत के बीच इस समय में कुल 53 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जबकि भारत-चीन के बीच 52.43 अरब डॉलर का व्यापार हुआ.

चीन ने भारत से कितना पैसा कमाया

मौजूदा वित्तीय वर्ष (2024-25) में अप्रैल से लेकर अगस्त तक चीन ने भारत में 46.6 अरब डॉलर का सामान भेजा. जबकि, भारत ने चीन को 5.7 अरब डॉलर का सामान भेजा जो आयात का सिर्फ 8 फीसदी है. वहीं, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में चीन से भारत का आयात 101 अरब डॉलर रहा.

पिछले पांच वर्षों का आंकड़ा

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 की बात करें तो इस बीच भारत-चीन के बीच लगभग 82 अरब डॉलर का व्यापार हुआ. इसमें आयात 65 अरब डॉलर का था और निर्यात 16 अरब डॉलर का था. 2020 की बात करें तो इस साल दोनों देशों के बीच लगभग 86.5 अरब डॉलर का व्यापार हुआ. इसमें आयात 65 अरब डॉलर से अधिक था और निर्यात 21 अरब डॉलर था.

2021 की बात करें तो इस साल भारत-चीन के बीच 115 अरब डॉलर का व्यापार हुआ. इस दौरान निर्यात 21 अरब डॉलर रहा. लेकिन आयात 94.5 अरब डॉलर तक जा पहुंचा. साल 2022 में यह आंकड़ा 113 अरब डॉलर रहा. इस साल निर्यात में 28 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई. जबकि, आयात 98.5 अरब डॉलर जा पहुंचा. 2023 की बात करें तो इस साल दोनों देशों के बीच 118 अरब डॉलर का व्यापार हुआ. इसमें आयात 101 अरब डॉलर रहा और निर्यात सिर्फ 16.6 अरब डॉलर.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: मल्टीबैगर स्टॉक्स का साल, इन 7 शेयरों से निवेशकों ने जमकर कमाया पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?
अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'

वीडियोज

Engineer Death Case: जहां हुई थी Yuvraj की मौत वहां बाल-बाल बचा था ये ट्रक ड्राइवर । Exclusive
Prayagraj Aircraft Crash: विमान तालाब में गिरा--रेस्क्यू ऑपरेशन जारी । UP News । Breaking News
Budget 2026 बड़ा झटका? Old Tax Regime होगा खत्म | New Tax Regime बनेगा Default | Paisa Live
China Risk vs India’s Phone Factories: Budget 2026 का सबसे बड़ा Test | Paisa Live
Tata Punch Now Has a Punch | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
'कुछ ही घंटों में तबाह कर घुटनों पर ला देंगे...', एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी!
अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?
अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, वायरल हुआ वीडियो
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, Viral हुआ Video
Video: चोरी या बेबसी? बुजुर्ग महिला ने चुराई मूर्ति पर डली शॉल, वीडियो देख पिघल जाएगा आपका भी दिल
चोरी या बेबसी? बुजुर्ग महिला ने चुराई मूर्ति पर डली शॉल, वीडियो देख पिघल जाएगा आपका भी दिल
GRAP-4 हटने के बाद भी नहीं कर सकते ये काम, वरना लग जाएगी इतनी पेनाल्टी
GRAP-4 हटने के बाद भी नहीं कर सकते ये काम, वरना लग जाएगी इतनी पेनाल्टी
Embed widget