एक्सप्लोरर

DIgital Payment Sector में UPI का दबदबा रहेगा कायम, जानें अगले 5 साल में कैसी होगी ग्रोथ?

Digital Payment Growth: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, ‘बाय नाउ पे लेटर (BPNL), सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) और ऑफलाइन भुगतान अगले पांच सालों में भारत में डिजिटल भुगतान की ग्रोथ को रफ्तार देंगे.

Digital Payment Growth System: बीएनपीएल (BNPL) और डिजिटल मुद्रा (Digital Currency) जैसे नए तरीकों से डिजिटल पेमेंट को परिभाषित करने की संभावना के बावजूद खुदरा ऑनलाइन लेनदेन मंच UPI का देश में डिजिटल भुगतान परिदृश्य में दबदबा कायम रहने की संभावना है.

डिजिटल भुगतान की ग्रोथ को मिलेगा रफ्तार
पीडब्ल्यूसी इंडिया (PWC India) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI), ‘बाय नाउ पे लेटर (BPNL), सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) और ऑफलाइन भुगतान अगले पांच सालों में भारत में डिजिटल भुगतान की ग्रोथ को रफ्तार देंगे. 

UPI का रहेगा बड़ा योगदान
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई का डिजिटल भुगतान क्षेत्र में बड़ा योगदान बना रहेगा और उसके बाद बीएनपीएल का स्थान होगा.

जारी की गई रिपोर्ट
PWC की ‘द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक 2021-26’ शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय डिजिटल भुगतान बाजार में संख्या के हिसाब से 23 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी गई है और इसके वित्त वर्ष 2025-26 तक 217 अरब लेनदेन तक पहुंचने की संभावना है. मूल्य के हिसाब से यह आंकड़ा अगले पांच वर्षों में 5,900 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है.

122 फीसदी की ग्रोथ आ सकती है
रिपोर्ट कहती है कि साल 2020-21 में यूपीआई के जरिये 22 अरब डिजिटल लेनदेन हुए थे और वर्ष 2025-26 तक इसके 169 अरब लेनदेन हो जाने की संभावना है. इस तरह सालाना आधार पर 122 फीसदी की तेज वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

BPNL से हुए 363 अरब लेनदेन
रिपोर्ट के मुताबिक, UPI के जरिये कम मूल्य वाले लेनदेन और सीमापार पैसे भेजने के लिए एशिया के अन्य देशों के साथ साझेदारी होने से भी इस वृद्धि को मजबूती मिल रही है. वहीं, Buy Now Pay Later के जरिए फिलहाल 36,300 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 363 अरब लेनदेन हुए हैं जिसके अगले पांच साल में 3,19,100 करोड़ रुपये मूल्य के 3,191 अरब लेनदेन हो जाने की उम्मीद है.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
पीडब्ल्यूसी इंडिया के भागीदार एवं भुगतान बदलाव प्रमुख मिहिर गांधी ने कहा, ‘‘नियामकों, बैंकों, भुगतान एवं वित्त-प्रौद्योगिकी कंपनियों के अलावा कार्ड नेटवर्क एवं सेवाप्रदाताओं के मिले-जुले प्रयासों से डिजिटल भुगतान उद्योग में आने वाले वर्षों में जबर्दस्त वृद्धि की संभावना नजर आ रही है.’’

यह भी पढ़ें:
LIC में 20 फीसदी FDI के लिए सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानिए क्या हुआ चेंज?

FPI निवेशकों को पसंद नहीं आया भारतीय बाजार, पिछले हफ्ते निकाले 4500 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget