एक्सप्लोरर

Business Plan: छोटे निवेश में चाहते हैं 10 गुना तक का मुनाफा तो शुरू करें ये बिजनेस, होगी हजारों की कमाई

Business Idea: अगर आप हरे मटर की खेती करते हैं तो आपके लिए यह बिजनेस शुरू करना बहुत आसान काम है. आप सर्दियों में हरे मटर बेचें और गर्मियों में इसे फ्रोजन के रूप में मार्केट में बेच सकते हैं.

New Business Idea: भारत में सर्दियों का मौसम (Winter Season) चल रहा है. लेकिन, मार्च आते-आते सर्दियां खत्म हो जाएंगी और गर्मियों का मौसम (Summer Season) शुरू हो जाएगा. सर्दियों के मौसम में सब्जियों में हरी मटर मार्केट (Green Peas) में खूब बिकती है. लोग घरों में इस मटर के कई तरह के व्यंजन बनाते हैं. लेकिन, गर्मियां शुरू होते ही यह मटर मार्केट से पूरी तरह से गायब हो जाता हैं. ऐसे में गर्मियों में मटर के व्यंजन बनाने के लिए लोगों के पास केवल एक ही ऑप्शन होता है वह है फ्रोजन मटर. गर्मियों में फ्रोजन मटर की बहुत मांग होती है और यह एक बहुत अच्छा बिजनेस प्लान भी हो सकता है.

आप सर्दियां खत्म होने से पहले मटर खरीद के उसे स्टोर करके रख दें और बाद में गर्मियों में मटर की मांग बढ़ने पर इसे मार्केट में बेचें. इससे आपको 10 गुना तक मुनाफा हो सकता है. अगर आप भी गर्मियों के मौसम में फ्रोजन मटर का कारोबार (Frozen Green Pea Business) करके हजारों लाखों की कमाई करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए तरीके को अपना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

इस तरह शुरू करें फ्रोजन मटर का बिजनेस
अगर आप हरे मटर की खेती करते हैं तो आपके लिए यह बिजनेस शुरू (Business Start) करना बहुत आसान काम है. आप सर्दियों में हरे मटर बेचें और गर्मियों में इस फ्रोजन के रूप में मार्केट में बेच सकते हैं. अगर आप किसान नहीं भी हैं तो आप सर्दियां खत्म होने से पहले मटर खरीदकर उसे स्टोर करके रख दें. बाद में गर्मियों के सीजन में मटर बेचकर 10 गुना तक मुनाफा कमा सकते हैं.

फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करने के लिए चाहिए ये चीजें-
अगर आप फ्रोजन मटर का कारोबार (Frozen Green Pea Business) शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी चीजें होना बहुत आवश्यक है. अगर आप छोटे स्तर पर मटर का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको कम से कम कुछ ऐसे मजदूरों की जरूरत होगी जो मटर को छील सकें. इसके बाद मटर खरीदकर इसे स्टोर करने के लिए भी जगह की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए कम से कम 4000 से 5000 वर्ग फीट तक जमीन की आवश्यकता होगी. इसके बाद अगर आप बड़े लेवल पर यह बिजनेस कर रहे हैं तो आपको मशीनों की जरूरत मटर छीलने के लिए पड़ेगी. इसके बाद आपको फूड लाइसेंस भी लेना पड़ेगा.

फ्रोजन मटर बनाने का तरीका-
आपको बता दें कि फ्रोजन मटर (Frozen Matar) तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको मटर को छिलकर उसे कम से कम 90 डिग्री सेल्सियस पर उबालें. इसके बाद मटर को 5 डिग्री सेल्सियस में डाला जाता है. इस कारण इसके सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं. इसके बाद इस मटर को बर्फ में जमा दिया जाता है और पैकेट में पैक करके मार्केट में सप्लाई किया जाता है. इसके बाद आप इसे 200 रुपये किलो तक बेच सकते हैं.  

10 गुना तक मिलता है मुनाफा
आपको बता दें कि फ्रोजन मटर में आपकी अच्छी खासी कमाई होती है. आप 20 रुपये किसो मटर खरीदकर इसे 200 रुपये किलो तक बेच सकते हैं. इससे आपको लागत से 10 गुना तक मुनाफा प्राप्त होता है. 

ये भी पढ़ें-

PM Svanidhi Scheme: रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार देती है बिना गारंटी के 10,000 तक का लोन, ये है स्कीम की खास बातें

Tax Saving Tips: इनकम टैक्स Rebate पाने के लिए 80C की लिमिट खत्म होने के बाद भी लें 1 लाख की छूट का फायदा, ये है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget