एक्सप्लोरर

Budget 2025: हलवा सेरेमेनी के साथ ही वित्त मंत्री ने पूरी की परंपरा, देश में छाए बजट से उम्मीदों के बादल

Halwa Ceremony: शुक्रवार की शाम हलवा सेरेमनी के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की उम्मीदों के बजट की पोथी के तैयार होने के संकेत दे दिए हैं.

Union Budget 2025 Expectation : आपके रोजगार, विकास और समृद्धि के सपनों का खाका तैयार हो गया है. शुक्रवार की शाम हलवा सेरेमनी के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की उम्मीदों के बजट की पोथी के तैयार होने के संकेत दे दिए हैं. एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री के भाषण के साथ ही यह पोथी खुलेगी, तब पता चलेगा कि देशवासियों के सपनों में बजट को लेकर उम्मीदों के जो बादल छाए थे, वे बरसे या बिजलियां गिरा गए. महंगाई, टूटते रुपये, गिरते शेयर बाजार और कमाई के हो रहे बंटाधार को आगामी बजट कितना काबू में करेगा और देश की इकोनॉमी को कितनी मजबूती देगा, यह एक फरवरी को ही पता चलेगा. 

क्यों होती है हलवा सेरेमनी 

भारतीय परंपरा में हलवा खाना खुशी का मौका माना जाता है. इसलिए बजट पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय में हलवा तैयार कर बजट बनाने में शामिल स्टाफ और अफसरों के बीच बांटा जाता है. सालों से चली आ रही इस परंपरा में केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भी शामिल होते हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को हलवा सेरेमनी में शामिल होने के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रिंट करने वाला प्रेस का भी चक्कर लगाया और अफसरों को शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय और आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ भी मौजूद थे.

हफ्ते भर बाहरी दुनिया से दूर रहेंगे बजट से जुड़े अफसर

हलवा सेरेमनी के बाद बजट बनाने की प्रक्रिया से जुड़े अफसरों को एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के खत्म होने तक बाहरी दुनिया से काट दिया जाएगा. नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही उनका ठिकाना रहेगा. वहां से वे न तो बाहर जा सकेंगे और न ही दूसरे किसी संचार माध्यम के जरिए संपर्क कर सकेंगे. इसका मकसद बजट की गोपनीयता को लीक होने से बचाना होता है. बजट में कई ऐसी जानकारी होती है, जिसे जानकर गलत तरीके से फायदा उठाया जा सकता है या फिर इकोनॉमी को नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

Mutual Fund SIP: एसआईपी खाते बंद होने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूटे, क्यों हो रहा ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget