एक्सप्लोरर

Post Budget PC 2024: बजट के बाद नई तैयारी, अपने 10 सालों के काम का हिसाब-किताब देगी मोदी सरकार

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिन में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया, जो उनका लगातार छठा बजट भी रहा...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट को अर्थव्यवस्था को आगे की राह दिखाने वाला बजट बताया. बजट के बाद गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के जिन वादों को डिलीवर किया, यह उनसे आगे का बजट है. उन्होंने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 10 सालों के काम-काज पर जल्दी ही श्वेतपत्र आएगा.

कुछ महीने बाद होने वाले हैं चुनाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले दिन में लोकसभा में अंतरिम बजट 2024 को पेश किया. इस साल लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं. इस कारण पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट पेश किया गया. यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार छठा बजट भी रहा. लोकसभा में बजट पेश करने के बाद शाम में उन्होंने पारंपरिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मीडियो के सवालों का जवाब दिया.

इस कारण नहीं आया पॉपुलिस्ट बजट

पोस्ट-बजट पीसी में वित्त मंत्री ने साफ किया कि चूंकि यह अंतरिम बजट होने के कारण वोट ऑफ अकाउंट था, इसे सरकार ने वोट ऑफ अकाउंट ही बनाए रखने का प्रयास किया. वित्त मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही बता चुके थे कि यह पूरी तरह से वोट ऑफ अकाउंट रहने वाला है. हमने साथ में इस बजट में यह भी बताया कि अर्थव्यवस्था यहां से आगे कैसा परफॉर्म करने वाली है और हम इकोनॉमी को किस तरह से आगे लेकर जाने वाले हैं. हमने इस बजट में वहां से आगे की शुरुआत की, जिसे हम पहले ही डिलीवर कर चुके हैं. उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार पॉपुलिस्ट बजट की परंपरा समाप्त कर रही है.

जीडीपी की नई परिभाषा

वित्त मंत्री सीतारमण ने इस दौरान जीडीपी की नई परिभाषा भी बताई, जिसका जिक्र उन्होंने बजट भाषण के दौरान भी किया था. उनकी नई परिभाषा में जी का मतलब गवर्नेंस यानी सरकार का संचालन, डी का मतलब डेवलपमेंट यानी विकास और पी का मतलब परफॉर्मेंस यानी प्रदर्शन है. उन्होंने कहा- हमने अर्थव्यवस्था को अच्छे से संभाला है. जी-20 में हमारी ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा है और लगातार 7 फीसदी से ऊपर बनी हुई है. देश की इस तरक्की में हर हिस्सा योगदान दे रहा है.

पूर्वी राज्य बनेंगे ग्रोथ का इंजन

पूर्वी राज्यों को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को ग्रोथ के अगले फेज का इंजन बनाना चाहती है. उन्होंने साथ ही बताया कि उनकी सरकार अपने पिछले 10 सालों के काम-काज पर श्वेतपत्र लेकर आने वाली है, जिसमें उससे पहले के 10 सालों के प्रदर्शन के साथ तुलना पेश की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: इंफ्रा पर 11 लाख करोड़ का खर्च, टैक्स दरों में नहीं हुआ बदलाव, नई आवास योजना का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गायों को बीयर पिलाकर सबसे अच्छा बीफ बनाएंगे मार्क जुकरबर्ग, Meta चीफ के नए बिजनेस ने चौंकाया
गायों को बीयर पिलाकर सबसे अच्छा बीफ बनाएंगे मार्क जुकरबर्ग, Meta चीफ के नए बिजनेस ने चौंकाया
RBI News: 1 जुलाई से 10, 20, 50 और 100 रुपए के पुराने नोट बंद होंगे? सरकार ने क्या कहा, जानें
RBI News: 1 जुलाई से 10, 20, 50 और 100 रुपए के पुराने नोट बंद होंगे? सरकार ने क्या कहा, जानें
LPG e-KYC से लेकर ITR तक, 2 दिन बाद बदल रहे ये नियम, 30 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
LPG e-KYC से लेकर ITR तक, 2 दिन बाद बदल रहे ये नियम, 30 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
Stock Market: इक्विटी बनाम हाइब्रिड फंड: 7 लाख रुपए के एकमुश्त निवेश पर 10 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
इक्विटी बनाम हाइब्रिड फंड: 7 लाख रुपए के एकमुश्त निवेश पर 10 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
Delhi Weather: मानसून को तरस रहा दिल्ली-NCR, धूप और लू के बीच तापमान जाएगा 41 पार, कब होगी बरसात?
मानसून को तरस रहा दिल्ली-NCR, धूप और लू के बीच तापमान जाएगा 41 पार, कब होगी बरसात?
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
Video: टक्कर मारने के बाद भागने के बजाए ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी, दिल जीत लेगा ये वीडियो
टक्कर मारने के बाद भागने के बजाए ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी, दिल जीत लेगा ये वीडियो
घर बैठे चाहिए FIFA वर्ल्ड कप जैसा मजा? मोबाइल पर खेलने के लिए बेस्ट हैं ये फुटबॉल गेम्स
घर बैठे चाहिए FIFA वर्ल्ड कप जैसा मजा? मोबाइल पर खेलने के लिए बेस्ट हैं ये फुटबॉल गेम्स
Embed widget