एक्सप्लोरर

Mr Beast X Earning: इस यूट्यूबर ने मानी एलन मस्क की बात, एक वीडियो से हो गई 2.20 करोड़ की कमाई

X Video Earning: एलन मस्क ने रिब्रांडिंग के बाद एक्स को वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में डेवलप करने पर फोकस किया है. एक्स क्रिएटर्स के साथ ऐड रेवेन्यू शेयर करती है...

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से इन दिनों कई लोग खूब कमाई कर रहे हैं. अभी तो एक क्रिएटर ने एक्ससे कमाई का ऐसा बेमिसाल रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे शायद कोई तोड़ भी न पाए. सिर्फ एक वीडियो से करोड़ों में कमाई कर लेना मामूली बात भी नहीं है.

एक सप्ताह में हुई करोड़ों की कमाई

यह कहानी है फेमस अमेरिकी यूट्यूबर जिम्मी डोनाल्डसन यानी मिस्टर बीस्ट की. मिस्टर बीस्ट ने खुद ही एक्स पर वीडियो डालने के बाद हुई कमाई का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक्स पर सिर्फ एक वीडियो डालकर उन्हें 2,63,000 डॉलर यानी करीब 2.20 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है. मिस्टर बीस्ट के इस वीडियो को एक्स पर महज एक सप्ताह में 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए. इस तरह उन्हें करोड़ों में कमाई हो गई.

पुराने वीडियो को किया अपलोड

यह एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिस्टर बीस्ट का पहला वीडियो था. मिस्टर बीस्ट ने $1 vs $100,000,000 Car! नाम से वीडियो को एक्स पर सिर्फ टेस्ट करने के लिए डाला था कि इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. यह कोई नया वीडियो भी नहीं था. मिस्टर बीस्ट इसे अपने यूट्यूब चैनल पर पिछले साल सितंबर में ही अपलोड कर चुके थे. इसे अब एक्स पर फिर से अपलोड किया गया था.

इस कारण मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

इस वीडियो में मिस्टर बीस्ट और उनकी टीम ने कई अनोखे व्हीकल का इस्तेमाल किया. वीडियो में उड़ने वाली कारों और एम्फीबियन कारों समेत कई यूनिक कारों को आजमाया. एक्स पर वीडियो को व्यूअर्स के साथ-साथ एडवरटाइजर्स से भी शानदार रिस्पॉन्स मिला. मिस्टर बीस्ट खुद स्वीकार करते हैं कि उनके पहले वीडियो को एडवरटाइजर्स से मिले विशेष रिस्पॉन्स के कारण ही इस तरह की कमाई हो पाई.

ट्विटर का रिब्रांडेड रूप है एक्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था. एलन मस्क ने करीब दो साल पहले ट्विटर को खरीद लिया उसे एक्स नाम से रिब्रांड किया. पहले एक्स का फोकस वीडियो कंटेंट पर नहीं था, लेकिन रिब्रांडिंग के बाद वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में भी उसे डेवलप किया गया. एलन मस्क ने पिछले साल ऐलान किया कि एक्स अपने कंटेंट क्रिएटर्स के साथ ऐड रेवेन्यू शेयर करेगी. इस बदलाव के बाद एक्स पर एक्टिव क्रिएटर्स अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 21 महीने बाद मिलेगा सस्ते डीजल-पेट्रोल का तोहफा? इक्रा की इस रिपोर्ट ने बढ़ाई उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget