एक्सप्लोरर

Budget 2020: कृषि और ग्रामीण विकास के लिये 2.83 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट पेश करते हुए कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न मदों में 2.83 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया.वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर पंप लगाने के लिए 20 लाख किसानों को सहायता दी जाएगी.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कृषि और ग्रामीण विकास के लिये बजट आवंटन में 18 प्रतिशत की वृद्धि की है और यह 2.83 लाख करोड़ रुपये हो गया है. लोकसभा में शनिवार को पेश आम बजट 2020-21 में कृषि और ग्रामीण विकास, शिक्षा और कौशल और स्वच्छता और पेयजल को 'महत्वाकांक्षी भारत' के तीन महत्वपूर्ण आयाम बताया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट पेश करते हुए कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न मदों में 2.83 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया. पिछले आम बजट में इन मदों के लिये 2.40 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था.

बजट में कृषि, सिंचाई और संबद्ध गतिविधियों के लिये 1.60 लाख करोड़ रुपये और ग्रामीण विकास और पंचायती राज के लिये 1.23 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव है. पंचायती राज के लिये इस बजट में 900.94 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव है. पिछले बजट में इसके लिये 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था.

इसी तरह मत्स्यपालन के लिये आवंटन को 700 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 825 करोड़ रुपये, पशुपालन और डेयरी के लिये 2,790 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,289.13 करोड़ रुपये, खाद्य प्रसंस्करण के लिये 1,042.79 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,232.94 करोड़ रुपये और कृषि शोध और शिक्षा के लिये 7,846.17 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8,362.58 करोड़ रुपये किया गया है. इनके अलावा कृषि, सहकारिता और कृषक कल्याण के लिये बजट आवंटन को 1,01,904 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,34,399.77 करोड़ रुपये और भूमि संसाधन विभाग के लिये 1,900 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,251.24 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

ग्रामीण विकास विभाग के लिये आवंटन को 1,226,49 करोड़ रुपये से घटाकर 1,201,47.19 करोड़ रुपये कर दिया गया. बजट में 2020-21 में 15 लाख करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है. यह चालू वित्त वर्ष के 13.5 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है. सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा, नाबार्ड पुनर्वित्त योजना का विस्तार किया जाएगा. बजट में सरकार ने फल और सब्जी जैसे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिये किसान रेल का प्रस्ताव किया है. इसके तहत इन उत्पादों को रेफ्रिजरेटेड डिब्बों में ले जाने की सुविधा होगी. विशेष किसान रेलगाड़ियां सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत चलाने का प्रस्ताव है.

इसके अलावा नागर विमानन मंत्रालय कृषि उत्पादों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक परिवहन के लिए कृषि उड़ान शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार क्लस्टर आधार पर एक जिले में एक बागवानी फसल को प्रोत्साहन देगी. सरकार ने राज्यों से कृषि भूमि पट्टे, विपणन और ठेका खेती के लिए तीन केंद्रीय मॉडल कानूनों को अपनाने के लिए कहा है. किसानों को बंजर जमीन पर सोलर यूनिट लगाने की अनुमति दी जाएगी और उससे ग्रिड को बिजली आपूर्ति की जाएगी.

सोलर पंप लगाने के लिए 20 लाख किसानों को सहायता दी जाएगी

वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर पंप लगाने के लिए 20 लाख किसानों को सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जलसंकट वाले 100 जिलों में व्यापक उपायों का प्रस्ताव भी सरकार ने रखा है. वित्त मंत्री ने कहा कि इसके अलावा केंद्र ने किसानों को खाद के उचित इस्तेमाल और पानी का कम उपयोग करने और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग को प्रोत्साहित करने की योजना का भी प्रस्ताव किया है. सीतारमण ने कहा कि उर्वरक के संतुलित उपयोग से रासायनिक उर्वरक के उपयोग को बढ़ावा देने के चलन में बदलाव आएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम और भारतीय भंडारण निगम भंडार गृहों का निर्माण भी करेंगे. नाबार्ड देश भर में 16.2 करोड़ टन क्षमता वाले कृषि गोदामों की मैपिंग और जियो टैगिंग करेगा.

यह भी पढ़ें-

Budget 2020 की 10 बड़ी बातें, जानें आम जनता और इकोनॉमी को क्या मिला

दिल्ली चुनावः चुनावी सीजन में फैल सकता था साम्प्रदायिक तनाव, पुलिस की तत्परता से शांत हुआ माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget