एक्सप्लोरर

BSE Share Price: रेग्यूलेटरी फीस बढ़ने के चलते 19% गिरा बीएसई का स्टॉक, 3 वर्षों में शेयर ने दिया 13 गुना रिटर्न

BSE Update: एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बीएसई के स्टॉक को निवेशकों को खरीदने की सलाह तो दी है लेकिन टारगेट प्राइस को घटाकर 3100 रुपये कर दिया है.    

BSE Stock Crash: देश की सबसे पुरानी स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) का स्टॉक सोमवार 29 अप्रैल 2024 के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. सुबह बाजार के खुलते ही अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 3210 रुपये से बीएसई का शेयर करीब 600 रुपये या 19 फीसदी गिरकर 2612 रुपये तक नीचे जा लुढ़का. किसी एक ट्रेडिंग सेशन में बीएसई के शेयर में ये सबसे बड़ी गिरावट है. फिलहाल बीएसई के शेयर में निचले लेवल से थोड़ी रिकवरी लौटी है जिसके चलते स्टॉक 12.42 फीसदी की गिरावट के साथ 2811 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

क्यों बीएसई का स्टॉक गिरा धड़ाम? 

शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ने 26 अप्रैल 2024 को बीएसई से ऑप्शन कॉंट्रैक्ट के मामले में नोशनल वैल्यू (Notional Value) को ध्यान में रखते हुए सालाना ट्रर्नओवर पर रेग्यूलेटरी फीस देने का आदेश जारी किया है. बीएसई बीते कई वर्षों से ऑप्शंस को प्रीमियम टर्वओवर को ध्यान में रखते हुए सालाना टर्नओवर के हिसाब से रेग्यूलेटरी फीस का भुगतान कर रही थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक रेग्यूलेटरी फीस के लिए प्रीमियम से नोशनल पर शिफ्ट होना बीएसई के लिए बड़ा झटका है. 

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में बीएसई को 1 अरब रुपये, 2024-25 में 2.5 अरब रुपये और 2025-26 में 3.1 अरब रुपये रेग्यूलेटरी फीस चुकाना होगा. रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि रेग्यूलेटरी फीस में बढ़ोतरी को ऑफसेट करने के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज में  25 फीसदी बढ़ोतरी करने का विकल्प मौजूद है तो क्लीयरिंग चार्ज में 10 फीसदी तक की कटौती की जा सकती है. हालांकि ये भी नाकाफी साबित होगा.  एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बीएसई के स्टॉक को निवेशकों को खरीदने की सलाह तो दी है लेकिन टारगेट प्राइस को घटाकर 3100 रुपये कर दिया है.    

मल्टीबैगर स्टॉक है BSE 

वैसे बीएसई के स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को बीते कुछ वर्षों में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 2024 में स्टॉक में 27 फीसदी की तेजी देखी गई है. लेकिन एक वर्ष में स्टॉक ने 438 फीसदी, 3 वर्षों में करीब 1300 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. बीएसई के स्टॉक ने अपने निवेशकों को भरपूर कमाई कराई है. हालांकि आज के ट्रेड में स्टॉक में आई इस बड़ी गिरावट के बाद कई जानकारों का मानना है कि शेयर में ये गिरावट लंबी अवधि के लिए स्टॉक में निवेश करने का बेहतर अवसर हो सकता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Unemployment in India: भारत का युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार, जल्द सुधार की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget