एक्सप्लोरर

Salary Hike: अच्छी सैलरी हाइक देने को तैयार इंडिया इंक, जूनियर्स को मिलेगी तवज्जो  

Appraisal 2024: रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियों में इस समय फ्रेशर्स और जूनियर कर्मचारियों को नौकरी के ज्यादा मौके मिल रहे हैं. कंपनियां इन्हें आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से ढाल लेती हैं.

Appraisal 2024: नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही सैलरी हाइक (Salary Hike) की चर्चाएं हर कंपनी में चलने लगी हैं. कई कंपनियों ने अप्रैजल की प्रक्रिया पूरी कर ली है और कई में यह प्रक्रिया आखिरी स्टेज में पहुंच चुकी है. जल्द ही लगभग हर कंपनी में अप्रैजल का ऐलान होने वाला है. इस साल इंडिया इंक के कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को औसतन 8 से 11 फीसदी तक सैलरी हाइक मिल सकती है. साथ ही इस साल की अप्रैजल प्रक्रिया में सीनियर्स की बजाय जूनियर्स को तवज्जो मिलने वाली है.

सीनियर्स के मुकाबले जूनियर्स की सैलरी ज्यादा बढ़ेगी 

बिजनेस स्टैंडर्ड ने रैंडस्टैड इंडिया (Randstad India) की रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि इस साल कॉरपोरेट सेक्टर में अच्छी सैलरी हाइक मिल सकती है. 5 साल तक का अनुभव रखने वाले कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ोतरी का औसत ज्यादा अनुभव रखने वाले कर्मचारियों से बेहतर रहने वाला है. उनकी सैलरी 10 से 11 फीसदी तक बढ़ सकती है. वहीं, उनके सीनियर्स में सैलरी हाइक का औसत 8 से 11 फीसदी रह सकता है. 

फ्रेशर्स और जूनियर कर्मचारियों को नौकरी के ज्यादा मौके 

रिपोर्ट के मुताबिक, टियर 1 और टियर 2 शहरों में फ्रेशर्स और जूनियर कर्मचारियों को ज्यादा तवज्जो मिल रही है. उनकी डिमांड ज्यादा है. रैंडस्टैंड इंडिया के एमडी और सीईओ विश्वनाथ पीएस ने बताया कि कंपनियां इस समय फ्रेशर्स और जूनियर कर्मचारियों को नौकरियां ज्यादा ऑफर कर रही हैं. इन्हें कंपनी की जरूरतों के हिसाब से ढालना ज्यादा आसान होता है. लगभग सभी सेक्टर में यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. इसके अलावा 15 साल से ज्यादा अनुभवी कर्मचारियों की वेतन भी ज्यादा होती है इसलिए कंपनियां उन्हें 8 से 9 फीसदी सैलरी हाइक ही देना चाहती हैं. मीडियम लेवल पर काम कर रहे कर्मचारियों को 9 से 10 फीसदी सैलरी हाइक मिल सकती है.

टैलेंट को रोके रखने के लिए भारी निवेश कर रहीं कंपनियां 

इस साल सबसे ज्यादा 10 से 12 फीसदी इंक्रीमेंट इंटरनेट, ईकॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर में हो सकते हैं. साथ ही कंपनियों की कोशिश टैलेंट को अपने पास रोके रखने की भी होगी. यही वजह है कि इस साल एट्रिशन रेट (Attrition Rate) कोविड 19 से पहले के रेट पर आ सकता है. इसके 13 से 14 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है. साल 2022 और 2023 में यह 18 से 20 फीसदी पर पहुंच गया था. सभी सेक्टर में कंपनियां टॉप टैलेंट को रोके रखने के लिए भारी निवेश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें 

World Oldest Billionaire: ये हैं दुनिया के सबसे बूढ़े अरबपति, 102 साल हो चुकी है उम्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget