एक्सप्लोरर

BOULT IPO: कब आएगा बोल्ट का आईपीओ, कंपनी के फाउंडर ने बताया पूरा प्लान

Varun Gupta: बोल्ट के फाउंडर वरुण गुप्ता ने कहा कि हम पहले 1000 करोड़ रुपये की कंपनी बनना चाहते हैं. साथ ही खुद को इंटरनेशनल ब्रांड बनाना चाहते हैं. इसके बाद आईपीओ लाया जाएगा. 

Varun Gupta: भारत का तेजी से बढ़ता कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड बोल्ट (BOULT) खुद को एक इंटरनेशनल कंपनी बनाना चाहती है. बोल्ट का पहला लक्ष्य इस वित्त वर्ष में 1000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का है. इसके बाद कंपनी की योजना अगले साल तक आईपीओ लाने की है. कंपनी के फाउंडर वरुण गुप्ता (Varun Gupta) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस साल के लक्ष्य के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह भारतीय कंपनी बोल्ट को ग्लोबल बनाना चाहते हैं. साथ ही नई कैटेगरी में भी प्रोडक्ट लाना चाहते हैं. 

कंपनी पहले अपने लक्ष्य हासिल करेगी 

वरुण गुप्ता ने कहा कि हम इस साल आईपीओ नहीं लाना चाहते. इस वित्त वर्ष में उनका फोकस ऑफलाइन मार्केट में जाने, इंटरनेशनल मार्केट में बोल्ट के प्रोडक्ट उतारने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर है. बोल्ट को इंटरनेशनल बनाने और 1000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने के बाद ही हम आईपीओ लेकर आएंगे. युवा कारोबारी ने कहा कि फिलहाल हम 500 करोड़ रुपये की कंपनी बन चुके हैं. हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023-24 का नट हम 650 से 700 करोड़ रुपये रेवेन्यू के बीच करेंगे. अगर हम चाहें तो आज ही आईपीओ ला सकते हैं. मगर, हमने अपने लक्ष्य तय किए हुए हैं. 

बोट-नॉइज जैसे ब्रांड से है बोल्ट की टक्कर 

बोल्ट के फाउंडर ने कहा कि उनकी टक्कर बोट (boAt) और नॉइज (Noise) जैसे घरेलू ब्रांड से है. इन कंपनियों ने पिछले साल अक्टूबर में ही ऑफलाइन स्टोर पर अपनी पहुंच बना ली है. अब हमारी बारी है. हम इसी साल अपने सारे लक्ष्य पूरे कर लेंगे. वरुण गुप्ता ने कहा कि हम देश में लगभग 20 हजार स्टोर्स तक पहुंचना चाहते हैं. इससे हमारा ब्रांड लोगों का पूरा भरोसा जीतने में भी सफल होगा. फिलहाल हम देश के हर राज्य में पहुंच चुके हैं. साथ ही 4000 प्वॉइंट ऑफ सेल पर भी हमारी पहुंच बन चुकी है. 

बोल्ट के 99 फीसदी प्रोडक्ट देश में बन रहे

हमें पिछले साल ही अमेरिका और ब्रिटेन के बाजारों में दस्तक दे दी थी. जनवरी, 2024 से हम नेपाल के बाजारों में भी उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि बोल्ट का विजन पहले दिन से ही ‘मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड‘ था. इस साल हम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के बाजारों में भी अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे 99 फीसदी प्रोडक्ट देश में बन रहे हैं. कंपनी ने सैफ अली खान और सूर्यकुमार यादव को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है.

ये भी पढ़ें 

Air Taxi: जल्द देश में ही बनेंगी एयर टैक्सी, जानिए क्या है भारतीय स्टार्टअप का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget