एक्सप्लोरर

BLS E-Services Listing: बीएलएस ई-सर्विसेज की धमाकेदार एंट्री, लिस्ट होते ही 129 फीसदी का बंपर मुनाफा

BLS E-Services Listing: बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ की लिस्टिंग से निवेशकों को बंपर कमाई पहले ही दिन हो गई है. लिस्टिंग के साथ ही 129 फीसदी और शेयरों ने ट्रेड होते ही 157 फीसदी का फायदा दे चुके हैं.

BLS E-Services IPO Listing: बीएलएस ई-सर्विसेज ने भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है और इसकी लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को बंपर मुनाफा मिल गया है. बीएलएस ई-सर्विसेज के शेयर बीएसई पर 309 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और इसके इश्यू प्राइस के सामने ये 129 फीसदी की भारीभरकम कमाई है. आईपीओ में बीएलएस का इश्यू प्राइस 135 रुपये प्रति शेयर पर था यानी निवेशकों को लिस्टिंग के तुरंत बाद दोगुने से भी ज्यादा लाभ मिल चुका है. हर एक शेयर पर निवेशकों को 174 रुपये की जबरदस्त कमाई इस शेयर की लिस्टिंग के जरिए हासिल हुई है.

शानदार लिस्टिंग गेन के तुरंत बाद शेयर ने बनाया शानदार हाई

एनएसई पर बीएलएस ई-सर्विसेज के शेयर 305 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और यहां भी निवेशक पहले मिनट से ही मालामाल हो रहे हैं. वहीं बीएसई पर इसके शेयर 347.90 रुपये प्रति शेयर का हाई लेवल छू चुके हैं यानी इश्यू प्राइस 135 रुपये से 157 फीसदी की धमाकेदार कमाई पर इस समय आम निवेशक बैठे हुए हैं.

आईपीओ के बाजार को पहले से था बंपर लिस्टिंग का अनुमान

आईपीओ बाजार के जानकारों का पहले ही अनुमान था कि बीएलएस ई-सर्विसेज के शेयरों में 125-130 फीसदी के बीच का लिस्टिंग गेन मिल सकता है और ऐसा ही हुआ है. लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में बीएलएस ई-सर्विसेज के शेयर 114 फीसदी प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे.  

कंपनी के आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

डिजिटल सर्विस देने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ पर निवेशकों ने ऐसा जमकर दांव लगाया था कि इश्यू के खुलते ही इसे एक घंटे के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था.

आईपीओ की डिटेल्स जानें

बीएलएस ई-सर्विसेज ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 129 से 135 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया था जिसमें रिटेल इंवेस्टर्स कम से कम 108 शेयरों के लॉट साइज पर बोली लगा सकते थे. अधिकतम 13 लॉट यानी 1404 शेयरों पर बोली लगाई जा सकती है. कंपनी का आईपीओ 30 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक खुला था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स चढ़कर 72000 के पास खुला तो निफ्टी 21,825 पर ओपन

 

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget