एक्सप्लोरर

iPhone 15: ऑर्डर करेंगे और 10 मिनट में ही घर पहुंच जाएगा नया आईफोन, यहां मिल रही शानदार फैसलिटी

iPhone 15 Delivery in 10 Minutes: एप्पल ने आज से एप्पल आईफोन 15 के नए मॉडलों की बिक्री शुरू कर दी है और इसको पाने के लिए आपको केवल 10 मिनट का इंतजार करना होगा. जानें कहां मिल रही ये फैसिलिटी.

iPhone 15 in 10 Minutes: ग्रॉसरी और होम आइटम्स, खाने-पीने के प्रोडक्ट्स की क्विक डिलीवरी करने वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस का ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के अंदर ही उसे ग्राहक तक पहुंचा देगा. कंपनी ने कहा कि यह फैसिलिटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में दी जाएगी. ब्लिंकिट ने इसके लिए एप्पल प्रीमियम रीसेलर यूनिकॉर्न के साथ साझेदारी की है.

ब्लिंकिट ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के भीतर पहुंचाएगा नया आईफोन

ब्लिंकिट के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) अलबिंदर ढींढसा ने बयान में कहा, "हम आईफोन 15 की कुछ ही मिनटों में सप्लाई करने के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी कर रोमांचित हैं. हमें यकीन है कि इससे हमारे कस्टमर्स को बेहद खुशी होगी, जो बहुप्रतीक्षित उत्पादों को फौरन ही अपने दरवाजे पर पहुंचाने की सुविधा की सराहना करेंगे"

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींढसा ने किए कई पोस्ट

अलबिंदर ढींढसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ब्लिंकिट 10 मिनट के अंदर ही कस्टमर्स तक आईफोन पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा, "एप्पल आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस अब दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में ब्लिंकिट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं"

आज से ही भारत में शुरू हुई आईफोन 15 के नए मॉडल्स की सेल्स

एप्पल ने शुक्रवार से एप्पल आईफोन के इन नए मॉडलों की बिक्री शुरू कर दी. इनकी कीमत 79,900 रुपये से 1,99,900 रुपये तक है. ब्लिंकिट ने पिछले साल भी एप्पल आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी की थी.

एप्पल ने iPhone 15 सीरीज के तहत 4 मॉडल लॉन्च किए हैं जिसमें iPhone 15, 15 plus, 15 Pro और 15 Pro Max शामिल है.

 iPhone 15 की कीमत जानें

- 128GB: 79,900 रुपये
- 256GB: 89,900 रुपये
- 512GB: 1,09,900 रुपये

iPhone 15 Plus की कीमत जानें

- 128GB: 89,900 रुपये
- 256GB: 99,900 रुपये
- 512GB: 1,19,900 रुपये

ये भी पढ़ें

स्पाइसजेट को छह महीने तक क्रेडिट सुइस को हर महीने देने होंगे 10 लाख डॉलर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget