एक्सप्लोरर

हल्दीराम में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन, 70,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर डील संभव

Haldiram-Blackstone Deal: हल्दीराम और ब्लैकस्टोन में ये डील हो गई है तो कोई भारतीय कंपनी में किसी भी प्राइवेट इक्विटी फर्म का सबसे बड़ा निवेश होगा.

Blackstone-Haldiram Update: नमकीन भुजिया और स्नैक्स से जुड़ी देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हल्दीराम (Haldiram) में प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है. इस खरीद के लिए डील होने पर हल्दीराम को 70,000 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन मिल सकता है. ब्लैकस्टोन और उसके कंसोर्टियम पार्टनर्स अबु धाबी इवेस्टमेंट अथॉरिटी और सिंगापुर जीआईसी लंबे समय से हल्दीराम के प्रमोटर्स अग्रवाल फैमिली के सदस्यों के साथ इस डील को लेकर दिल्ली और नागपुर दोनों ही जगह बात कर रही है. पहले महंगे वैल्यूएशन के चलते बातचीत में पेंच फंस गया था लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में फिर से डील को लेकर बात शुरू हो गई है. 

मनीकंट्रोल के हवाले से ये खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैकस्टोन की कंसोर्टियम हल्दीराम में 76 फीसदी हिस्सेदारी खऱीदने की योजना बना रही है. रिपोर्ट में सोर्से के हवाले से बताया गया कि हल्दीराम के वैल्यूएशन को लेकर अग्रवाल फैमिली के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत हुई है. अग्रवाल फैमिली हल्दीराम में 76 फीसदी कंट्रोलिंग स्टेक ब्लैकस्टोन कंसोर्टियम को नहीं बेचना चाहती है. क्योंकि परिवार के सदस्य बिजनेस में अपनी ज्यादा हिस्सेदारी को बनाये रखना चाहते हैं. कुछ परिवार के सदस्य केवल 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं लेकिन मौजूदा दौर की जो बातचीत चल रही है उसमें 74 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर सहमति बन सकती है.    

ब्लैकस्टोन के साथ हल्दीराम की डील हो गई तो भारत के इतिहास में सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील होगी. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लैकस्टोन के साथ बातचीत टूट भी सकती है क्योंकि हल्दीराम के प्रमोटर्स आईपीओ के जरिए भी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकते हैं. दिल्ली और नागपुर स्थित अग्रवाल परिवार अपनी एफएमसीजी बिजनेस को विलय करने के प्रोसेस पर काम कर रहे हैं. हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को हल्दीराम स्नैक फूड प्राइवेट लिमिटेड में विलय किया जा रहा है. नई कंपनी में दिल्ली ब्रांच की 56 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि नागपुर स्थित ब्रांच के पास 44 फईसदी हिस्सेदारी रहेगी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की तरफ से विलय को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही ये इस प्रोसेस को पूरा कर लिया जाएगा.    

पिछले महीने ब्लूमबर्ग के हवाले से ये रिपोर्ट सामने आई थी कि अग्रवाल फैमिली अपने कारोबार का आईपीओ लाने पर भी विचार कर रही है. प्रमोटर्स 12 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन चाहते हैं लेकिन प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स 8 से 8.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन देने को तैयार नहीं है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: बजट से पहले रेलवे स्टॉक्स बने रॉकेट, RVNL में 16 फीसदी की उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके किचन में भी है Everest का जीरा? अलर्ट जारी, तुरंत चेक करें ये बैच नंबर
क्या आपके किचन में भी है Everest का जीरा? अलर्ट जारी, तुरंत चेक करें ये बैच नंबर
खाते में जमा थे 2.47 करोड़ कैश, Income Tax ने पकड़ा, फिर कैसे कोर्ट में जीता दवा कारोबारी
खाते में जमा थे 2.47 करोड़ कैश, Income Tax ने पकड़ा, फिर कैसे कोर्ट में जीता दवा कारोबारी
Gym जाने वाले जरा ध्यान दें, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स वाली कंपनियों का इलाज करेगा FDA
Gym जाने वाले जरा ध्यान दें, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स वाली कंपनियों का इलाज करेगा FDA
महंगी होगी CNG और PNG! सरकार ने बढ़ा दी प्राकृतिक गैस की कीमतें
महंगी होगी CNG और PNG! सरकार ने बढ़ा दी प्राकृतिक गैस की कीमतें

वीडियोज

Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
UP Election 2027 | Seedha Sawal: यूपी में चुनाव...'PDA' पर तनाव! | Akhilesh Yadav | BJP | Congress
UP Politics: यूपी में बंटेंगे तो कटेंगे vs जुटेंगे तो जीतेंगे! । UP Election 2027 | Akhilesh | Rahul
Smit Machchhar: Gaza-Palestine पर मुखर Gandhi परिवार कैप्टन स्मित पर क्यों खामोश? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
Embed widget