एक्सप्लोरर

Bitcoin में लगातार बढ़ रहा है निवेश, मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ कर 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की ओर से निवेश के बाद बिटकॉइन में जबरदस्त इजाफा हुआ है. दुनिया की कई नामी कंपनियों ने किया है इसमें निवेश.

बिटकॉइन ने शुक्रवार को एक ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैपिटलाइजेशन हासिल कर लिया. दुनिया का सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी ने पिछले सप्ताह 54 हजार डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था. पिछले एक सप्ताह के दौरान इसमें 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. इस सप्ताह यह अब तक 64 फीसदी बढ़ चुका है. दरअसल बिटकॉइन में एलन मस्क के निवेश के बाद इसकी कीमत काफी तेजी से बढ़ी थी. इसमें टेस्ला, मास्टरकार्ड से लेकर बीएनवाई मेलन तक ने निवेश किया है. दुनिया की सभी क्रिप्टोकरेंसी की कुल मार्केट वैल्यूएशन 1.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है.

दिग्गज कंपनियों के निवेश से बढ़ी कीमत 

दुनिया भर जितना गोल्ड है उसकी मार्केट वैल्यूएशन 9 से 10 ट्रिलियन डॉलर तक है. हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि बिटकॉइन की मौजूदा कीमत इसकी असली कीमत से ज्यादा है. पूरी दुनिया में अब बिटकॉइन की स्वीकार्यता काफी बढ़ी है, इसी वजह से लोग अब इस डिजिटल करेंसी में जमकर पैसे लगा रहे हैं. वहीं एप्पल और टेस्ला जैसी मल्टीनेशनल कंपनी भी बिटकॉइन में इंवेस्ट कर रही हैं. पिछले हफ्ते एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर का बड़ा इंवेस्टमेंट किया है. वहीं कई बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों जैसे मास-म्यूचुअल, ऐसेट मैनेजर गैलेक्सी डिजिटल होल्डिंग, पेमेंट कंपनी स्क्वॉयर ने भी बिटकॉइन में बड़ा निवेश किया है इसी वजह से इसकी कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं.

क्या है बिटकॉइन

बिटकॉइन एक विकेंद्रीकृत डिजिटल मुद्रा है और यह पहली विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा है जिसका अर्थ है कि यह किसी केंद्रीय बैंक द्वारा नहीं संचालित होती है. कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित पेमेंट के लिए इसे बनाया गया है. बिटकॉइन एक वर्चुअल यानी आभासी मुद्रा है, आभासी मतलब कि अन्य मुद्रा की तरह इसका कोई भौतिक स्वरुप नहीं है. यह एक डिजिटल करेंसी है. यह एक ऐसी करेंसी है जिसको आप ना तो देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं. यह केवल इलेक्ट्रॉनिकली स्टोर होती है और अगर किसी के पास बिटकॉइन है तो वह आम मुद्रा की तरह ही सामान खरीद सकता है.

कर्नाटक के डेक्कन अरब-कोअपरेटिव बैंक पर लगी पाबंदी, 1,000 रुपये से अधिक नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक

CNG हो सकती है सस्ती, पीएम के ऐलान के बाद नेचुरल गैस के GST दायरे में आने की उम्मीद बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget