एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में 2 वर्षों में सबसे बड़ी उछाल, 15.26 अरब डॉलर उछलकर 653.96 अरब डॉलर हो गया रिजर्व

Forex Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान दो वर्षों में सबसे तेज उछाल के साथ 15.26 अरब डॉलर बढ़कर 653.96 अरब डॉलर हो गया है.


Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार इजाफा देखने को मिला है. 7 मार्च 2025 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में एक ही हफ्ते में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है जो कि दो सालों में सबसे ज्यादा है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को संभालने के लिए आरबीआई ने डॉलर बेचा था जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. 

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान दो वर्षों में सबसे तेज उछाल के साथ 15.26 अरब डॉलर बढ़कर 653.96 अरब डॉलर हो गया है. पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.78 अरब डॉलर घटकर 638.69 अरब डॉलर रह गया था. सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. लेकिन रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन के कारण हाल ही में भंडार में गिरावट का रुख रहा है. 

आरबीआई के डेटा के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में तीव्र वृद्धि का श्रेय 28 फरवरी को केंद्रीय बैंक द्वारा किए गए 10 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा विनिमय को दिया जा रहा है, जब उसने प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए रुपए के मुकाबले डॉलर खरीदा था. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा एसेट्स 13.99 अरब डॉलर बढ़कर 557.28 अरब डॉलर हो गई. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा एसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. 

आरबीआई डेटा के मुताबिक,  समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.05 अरब डॉलर घटकर 74.32 अरब डॉलर हो गया है. एसडीआर 21.2 करोड डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 6.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.14 अरब डॉलर रहा.

ये भी पढ़ें 

इंडसइंड बैंक की सेहत को लेकर RBI ने दिया भरोसा, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget