एक्सप्लोरर

दिसंबर में 2 व्हीलर्स-कारों की बिक्री में 16 साल की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद दिसंबर महीने में दुपहिया वाहनों और गाड़ियों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ये पिछले 16 साल में ऑटो सेक्टर की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट भी है. चाहे कार हो या स्कूटर या फिर मोटर साइकिल. 2016 के दिसंबर महीने में सबकी बिक्री में जबर्दस्त गिरावट देखी गई है. वाहनो की बिक्री की गिरावट के आंकड़े सोसाइटी फॉर ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्रस ने जारी किए हैं.

क्या रहा दिसंबर में ऑटो बिक्री का हाल? दिसंबर में वाहनों की बिक्री में 18.66 फीसद की गिरावट आई है. पिछले 16 साल में वाहनों की खरीद में सबसे बड़ी गिरावट है. दिसंबर 2000 में वाहनों की बिक्री में 21.81 फीसद गिरावट दर्ज की गई थी. सिर्फ लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 1.15 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई.

अब ऑटोमोबाइल सेक्टर ने राहत के लिए 1 फरवरी को पेश होनेवाले आम बजट से उम्मीदें लगाई हैं. घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर महीने में 1.36 फीसदी घटकर 2,27,824 वाहन रही. एक साल पहले इसी महीने में 2,30,959 यात्री वाहन बेचे गये थे. इसके अलावा भारतीय ऑटो सेक्टर में पिछले साल 9.17 फीसदी की बढ़ोतरी और कुल 2,19,01,572 वाहनों की बिक्री हुई. साल 2015 में देश में कुल 2,00,61,389 वाहनों की बिक्री हुई थी.

घरेलू बाजार में कारों की बिक्री दिसंबर में 8.14 फीसदी घटकर 1,58,617 वाहन रही. दिसंबर 2015 में 1,72,671 कारों की बिक्री घरेलू बाजार में हुई थी. वहीं दिसंबर में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी 5.06 फीसदी कम होकर 53,966 यूनिट रही है. एक साल पहले दिसंबर में 56,840 कमर्शियल व्हीकल बेचे गये थे.

कुल मिलाकर माह में सभी तरह के व्हीकल की बिक्री में 18.66 फीसदी की कमी आई और यह 12,21,929 रही जबकि दिसंबर 2015 में कुल मिलाकर 15,02,314 वाहन बेचे गये थे. दिसंबर 2016 में मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 22.5 फीसदी घटकर 5,61,690 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी माह में 7,24,795 मोटरसाइकिलें बेची गईं थी. यदि सभी तरह के दोपहिया वाहनों की बात की जाये तो दिसंबर में इनकी बिक्री 22.04 फीसदी घटकर 9,10,235 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में 11,67,621 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी.

वाहन विनिर्माताओं के संगठन ‘सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget