एक्सप्लोरर

Edible Prices To Come Down: भारत के लिए राहत की खबर, इंडोनेशिया ने पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर बैन को वापस लेने का किया ऐलान

Palm Oil Prices To Calm Down: Indonesia 23 मई से पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर बैन को हटा लेगा जिसके बाद खाने के तेल की सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलेगी जिसके कीमतों में कमी आने की उम्मीद है.

Palm Oil Prices: भारत के लिए राहत की खबर है. जल्द ही महंगे खाने के तेल (Edible Oil) के दामों में कमी आ सकती है. इंडोनेशिया ( Indonesia ) ने पाम ऑयल ( Palm Oil) के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है.  23 मई से पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर लगाये गए बैन को हटा लिया जाएगा. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Joko Widodo ने इस बात की घोषणा की है. इंडोनेशिया ने ये फैसला पाम ऑयल सेक्टर में काम करने वाले 17 मिलियन यानि 1.70 करोड़ लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. 

45 फीसदी पाम ऑयल इंडोनेशिया से 
भारत हर वर्ष करीब 13 से 13.50 मिलियन टन खाने के तेल का आयात करता है. जिसमें 63 फीसदी हिस्सेदारी यानि 8 से 8.50 मिलियन टन पाम ऑयल की हिस्सेदारी है. 63 फीसदी आयात किए जाने पाम ऑयल में 45 फीसदी इंडोनेशिया से आयात किया जाता है.  महंगे कीमतों के चलते 2021-22 में खाने के तेल का आयात 1.5 मिलियन टन से घटकर 1.3 मिलियन टन रह गया. फिर भी कीमतों में उछाल के चलते 2021-22 में खाने के तेल के आयात पर 1.4 लाख करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा है जबकि उससे पहले साल में 82,123 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा था. पाम ऑयल दुनिया में सबसे अधिक खपत होने वाला खाना पकाने का तेल है, जो वैश्विक खपत का 40 फीसदी है. इसके बाद सोया तेल की बारी आती है जिसकी खपत 32 फीसदी और उसके बाद सरसों (या कैनोला) की जिसकी खपत 15 फीसदी है. 

28 अप्रैल से लगाया था प्रतिबंध
दरअसल 28 अप्रैल से इंडोनेशिया ने पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था. जिसके चलते पाम ऑयल के दामों में तेजी उछाल देखने को मिली थी. इंडोनेशिया पाम ऑयल के सबसे बड़े उत्पादक देशों में से एक है तो भारत दुनिया के सबसे बड़े खाद्य तेल-खास तौर पर पाम तेल और सोया तेल के आयातक देशों में शामिल है. इंडोनेशिया के इस फैसले से भारत को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी जहां पहले से ही खाने के तेल के दामों में आग लगी है. भारत को पहले से वैसे ही रूस यूक्रेन युद्ध के चलते सनफ्लावर ऑयल की सप्लाई बाधित से परेशान था. इंडोनेशिया ने पाम ऑयल पर बैन लगाकर और मुसीबत बढ़ा दिया था. 

ये भी पढ़ें

India-Bangladesh Train: भारत-बांग्लादेश के बीच फिर से बहाल होगी रेल सेवा, बंधन एक्सप्रेस और मैत्री एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री

LIC Share Price: एलआईसी के शेयरों में गिरावट जारी, इश्यू प्राइस से 10 फीसदी नीचे गिरकर निवेशकों को दिया निगेटिव रिटर्न 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको भी आते हैं बैंक के मैसेज, कैसे पहचानें असली है या नकली?
क्या आपको भी आते हैं बैंक के मैसेज, कैसे पहचानें असली है या नकली?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget