एक्सप्लोरर

दो साल में 171 परसेंट का फायदा देने वाला ये मल्टीबैगर स्टॉक मिल रहा सस्ते में, क्या सही रहेगा इसमें निवेश?

BHEL Shares: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन मार्केट के जानकारों ने आने वाले समय में इसमें सुधार होने की उम्मीद जताई है.

BHEL Shares: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है. बीते 9 जुलाई को कंपनी के शेयर 335 रुपये के 52 हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंचा. इसके बाद के छह महीनों में कंपनी का शेयरों में 52 हफ्ते के हाई लेवल से भी 34 परसेंट की गिरावट आई है. BHEL के शेयरों का अभी मंदी का दौर जारी है क्योंकि कंपनी का स्टॉक अपने 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है. 

BHEL के शेयरों में धीरे-धीरे आ रहा सुधार

एक तरफ जहां बीटा में 1.9 की बढ़त के साथ महारत्न स्टॉक एक साल से उतार-चढ़ाव जारी है,  वहीं दूसरी ओर BHEL के स्टॉक में बीते एक साल में 14 परसेंट तक का इजाफा हुआ है. इससे कंपनी को दो साल में 171.62 परसेंट का फायदा हुआ है. अल्पावधि में शेयर कमजोर होने से BHEL के स्टॉक में बीते महीनों में 32 परसेंट तक की गिरावट आई है. इस कारोबारी हफ्ते में बीएसई पर शेयर 221 रुपये पर बना हुआ है. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 77,998.22 करोड़ रुपये है. BHEL के शेयरों का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 37.4 है, जो यह संकेत देता है कि यह न तो ओवरबॉट में और न ही ओवरसोल्ड जोन में है. 

आज इतने शेयरों का हुआ लेन-देन

आज शुरुआती कारोबार में कुल मिलाकर कंपनी के 0.53 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जिसका टर्नओवर 1.18 करोड़ रुपये था. जेएमएम फाइनेंशियल ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 371 रुपये दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा, मजबूत ऑर्डर बुक, आशाजनक बढ़त परिदृश्य, मार्जिन में सुधार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कंपनी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. उम्मीद है कि fy24-fy27e के दौरान राजस्व/ईबिट्डा 30 परसेंट/103 परसेंट की CAGR से बढ़ेगा. 

एक महीने से शेयरों में कम गिरावट

पीएल कैपिटल के टेक्नीकल रिसर्च एनालिस्ट शिजू कुथुपलक्कल ने बिजनेस टुडे से बात करते हुए कहा, पिछले एक महीने से कंपनी के शेयर में कम गिरावट देखी जा रही है और यह 218 रुपये के पिछले निचले स्तर के सपोर्ट जोन के पास पहुंच गया है और इंट्राडे चार्ट पर 60 मिनट तक बना रहा, जो आने वाले समय में कंपनी के शेयरों में सुधार होने की उम्मीद का संकेत है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Gold Silver Rate: सोना और चांदी खरीदने क्यों टूटे पड़ रहे लोग, आपके शहर का गोल्ड रेट सस्ता हुआ है क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget