एक्सप्लोरर

जियो ने बजाया एयरटेल का बैंड, एयरटेल का मुनाफा 76 फीसदी घटा

टेलिकॉम सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रिलायंस जियो के बाजार बिगाड़ने वाले रेटों की वजह से एयरटेल को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: टेलिकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल का मुनाफा 76 फीसदी घट गया है. साल 2018 के फाइनेंशियल ईयर  की दूसरी तिमाही में कंपनी को सिर्फ 343 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 1,461 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. टेलिकॉम सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रिलायंस जियो के बाजार बिगाड़ने वाले रेटों की वजह से एयरटेल को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. तिमाही के दौरान एयरटेल की कुल आमदनी 11.7 प्रतिशत घटकर 21,777 करोड़ रुपये पर आ गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24,651.50 करोड़ रुपये रही थी. भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने बयान में कहा कि आमदनी में दो अंकीय गिरावट की वजह से उद्योग वित्तीय दबाव झेल रहा है. इंटरकनेक्ट प्रयोग शुल्क (आईयूसी) में कटौती से अगली तिमाही में यह और घट सकता है. विट्टल ने कहा कि इससे दूरसंचार क्षेत्र में एकीकरण देखने को मिलेगा. कई आपरेटर बाजार से बाहर हो जाएंगे जैसा पूर्व में देखने को मिला है. उन्होंने यह भी कहा है कि एयरटेल इस प्रतिस्पर्धी वातावरण में अपनी राजस्व बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने को प्रतिबद्ध है. हम ग्राहकों को अधिक बेहतर अनुभव उपलब्ध कराएंगे और डेटा क्षमता के विस्तार पर रणनीतिक निवेश करेंगे. यह भी पढ़ें- एयरटेल ने 349 रुपये वाला प्लान किया रिवाइज, जानें अब इस प्लान में क्या-क्या मिल रहा है? एयरटेल का नया प्लान, 144 रुपये में 2GB 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉल Jio को टक्कर देने के लिए वोडाफोन लाया 28GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget