एक्सप्लोरर

भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ 78% घटकर 83 करोड़ रुपयेः जियो का दिखा इफेक्ट

खास तौर पर कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेगमेंट में कड़े मुकाबले में उतरने के चलते एयरटेल के मुनाफे में ये जोरदार गिरावट आई है.

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी निजी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को मार्च में खत्म चौथी तिमाही में बड़ा झटका लगा है. जनवरी-मार्च 2018 में भारती एयरटेल शुद्ध लाभ 78 फीसदी घटकर 83 करोड़ रुपये हो गया है. सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली इस टेलीकॉम कंपनी ने जनवरी-मार्च 2017 की अवधि में 373 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. एजेंसी के मुताबिक पिछले 14 सालों में किसी तिमाही में ये भारती एयरटेल का सबसे कम मुनाफा है.

जनवरी-मार्च 2018 में भारती एयरटेल की कुल आय 10.5 फीसदी गिरकर 19,634 करोड़ रुपये रही है. घरेलू दूरसंचार क्षेत्र में शुल्क दरों की लड़ाई व अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनेशनल शुल्कों में कटौती के बीच कंपनी के मुनाफे में यह कमी आई है. खास तौर पर कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेगमेंट में कड़े मुकाबले में उतरने के चलते एयरटेल के मुनाफे में ये जोरदार गिरावट आई है.

कंपनी के बयान में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार 10.5 फीसदी घटकर 19,634 करोड़ रुपये रह गया जो पूर्व वित्त वर्ष में 21,935 करोड़ रुपये रहा था.

इसी तरह मार्च 2018 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए एयरटेल का शुद्ध लाभ 1099 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 71 फीसदी से अधिक की गिरावट दिखाता है. कंपनी ने 2016-17 में 3800 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. इस दौरान कंपनी का कुल कारोबार 12.3 फीसदी घटकर 83,688 करोड़ रुपये रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget