एक्सप्लोरर

30 मिनट में मिलेगा 20 लाख तक का गोल्ड लोन, BharatPe ने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सुविधा!

कंपनी ने लोन की सुविधा फिलहाल एक साल के लिए शुरू की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतपे के कार्यकारी सुहैल समीर ने बताया है कि गोल्ड लोन के द्वारा हमनें सुरक्षित लोन कैटेगरी में एंट्री की है

अगर आपको आपातकाल स्थिति में पैसों की जरूरत है तो आप भारतपे (BharatPe) के गोल्ड लोन स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. फिनटेक फर्म BharatPe अब अपने ग्राहकों के लिए गोल्ड लोन की सुविधा लेकर आया है. BharatPe कस्टमर्स के लिए 20 लाख रुपये के Instant गोल्ड लोन का ऑफर लेकर आया है. इसके लिए कंपनी ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के साथ टाई अप किया है.

कंपनी पिछले कुछ दिनों से अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है. कंपनी के संस्थापक रहें अशनीर ग्रोवर को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके अलावा प्रवर्तन एजेंसियों कई मामलों में अशनीर ग्रोवर और कंपनी के लेनदेन की जांच की जा रही है. कंपनी ने गोल्ड लोन की सुविधा को लॉन्च करते हुए बताया कि इस सर्विस को कंपनी ने फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में शुरू किया गया. इसके बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार करते हुए भारत के 20 शहरों में ले जाने का प्लान है. इसके साथ ही कंपनी गोल्ड लोन के जरिए 500 करोड़ रुपये का लोन बांटने की तैयारी में है.

BharatPe के द्वारा 30 मिनट में मिलेगी गोल्ड लोन की सुविधा-
BharatPe कंपनी ने यह दावा किया है कि वह  गोल्ड लोन की सुविधा को केवल 30 मिनट में ग्राहकों को दे सकती है. इसके लिए कंपनी डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कर रही है. साथ ही कंपनी ने बताया कि यह गोल्ड लोन बेहद किफायती दाम पर शुरू किया गया है. केवल 4.68 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर या 0.39 प्रतिशत महीने की ब्याज दर पर ग्राहक इस लोन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

BharatPe के गोल्ड लोन की इतनी अवधि-
कंपनी ने लोन की सुविधा फिलहाल एक साल के लिए शुरू की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतपे के कार्यकारी सुहैल समीर ने बताया है कि गोल्ड लोन के द्वारा हमनें सुरक्षित लोन कैटेगरी में एंट्री की है. इस लोन के जरिए हम छोटे और MSME उद्योगों को मदद दे पाएंगे. इस लोन को पायलट बेस प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था जिसके रिजल्ट बहुत अच्छे रहे थें. इस लोन को कंपनी ने 3, 6 और 12 महीने की अवधि के लिए शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ें-

PF खाते में करना है बैंक डिटेल्स को अपडेट तो फॉलो करें यह प्रोसेस

अभी तक नहीं मिला है PM Awas Yojana की सब्सिडी का पैसा तो फटाफट करें ये काम, जल्द होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक नहीं आज से बदलने जा रहे कई बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
एक नहीं आज से बदलने जा रहे कई बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget