एक्सप्लोरर

भारत बॉन्ड ईटीएफ की दूसरी किस्त को 3.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 10,992 करोड़ रुपये हुए हासिल

भारत बॉन्ड एनएफओ की दूसरी किस्त का आकार 3,000 करोड़ रुपये का था जबकि ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिलने पर 12,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोली रखने का विकल्प रखा गया था.

नई दिल्लीः भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की दूसरी किस्त को 3.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इससे 10,992 करोड़ रुपये हासिल हुए. भारत बॉन्ड ईटीएफ की शुरूआत 14 जुलाई को हुई और यह 17 जुलाई को बंद हुआ.

इसका आकार 15,000 करोड़ रुपये हुआ एनएफओ का आकार 3,000 करोड़ रुपये का था जबकि ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिलने पर 12,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोली रखने का विकल्प रखा गया था. इससे कुल मिलाकर इसका आकार 15,000 करोड़ रुपये का हो गया.

कुल 10,992 करोड़ रुपये के आवेदन मिले एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत बॉन्ड एनएफओ किस्त दो को अच्छी सफलता मिली. कुल 10,992 करोड़ रुपये के आवेदन मिले.’’ बयान के मुताबिक 40,000 आवेदन मिले और कोविड-19 पाबंदियों को देखते हुए एडलवाइस म्यूचुअल फंड के भारत बॉन्ड एनएफओ में खुदरा निवेशकों की अच्छी भागीदारी रही.

निवेश और लोक परिसपंत्ति विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडे ने कहा कि भारत बॉन्ड ईटीएफ को मिली प्रतिक्रिया और अधिक सब्सक्रिप्शन बताता है कि सीपीएसई (केंद्रीय लोक उपक्रम) बांड की निवेशकों के बीच अच्छी मांग है.

पहली किस्त से हासिल हुए थे करीब 12,400 करोड़ रुपये भारत बॉन्ड ईटीएफ की दिसंबर 2019 में जारी पहली किस्त से करीब 12,400 करोड़ रुपये हासिल हुए थे.

भारत बॉन्ड ईटीएफ को जानें भारत बॉन्ड ऑफर का न्यू फंड ऑफर यानी एनएफओ 14 जुलाई को खुला था. 17 जुलाई तक इस एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेश किया जा सकता था. भारत बॉन्ड ईटीएफ बॉन्ड है और इस पर टैक्स लगेगा. बॉन्ड के लिए कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है. स्टॉक एक्सचेंज में किसी भी वक्त इस बॉन्ड को बेचा जा सकता है. इस एनएफओ के तहत दो ऑप्शन हैं. पहला ऑप्शन पांच साल के लिए है. यानी 2025 में यह बॉन्ड मैच्योर होगा. दूसरा ऑप्शन 11 साल का है. यह बॉन्ड 2031 में मैच्योर होगा.

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने IBM के CEO अरविंद कृष्ण से की बात, कहा- भारत में निवेश के लिए यह अच्छा समय

कोरोना संकट: इंडिगो ने किया 10% कर्मचारियों की छंटनी का एलान, 2200 लोगों की जाएगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget