एक्सप्लोरर

BF Utilities Share Price: आज खुलते ही 20 फीसदी उछल गया शेयर, 5 महीने से कम समय में भाव हुआ डबल

BF Utilities Upper Circuit: बीएफ यूटिलिटीज के शेयर में इस साल शानदार तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में भी खुलते ही इसने सीधे 20 फीसदी की छलांग लगा दी...

इस साल शेयर बाजार की चाल साधारण रहने के बाद भी कुछ शेयर लगातार कमाल कर रहे हैं. एनर्जी और पावर सेक्टर से जुड़े शेयर इस साल बाजार को दिशा प्रदान करने में आगे हैं. इसी सेक्टर का सुजलॉन मल्टीबैगर बना हुआ है. अब उसके बाद एक और शेयर बीएफ यूटिलिटीज ने मल्टीबैगरों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

इतना है कंपनी का पूंजीकरण

बीएफ यूटिलिटीज लिमिटेड एक छोटी कंपनी है, जिसका बाजार पूंजीकरण महज 2,130 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से बीएफ यूटिलिटीज की गिनती एक स्मॉल कैप कंपनी के रूप में की जाती है. यह कंपनी अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय है. खासकर पवन ऊर्जा के क्षेत्र में इस कंपनी का काम काफी बढ़िया है और वही कंपनी की कमाई का मुख्य स्रोत भी है.

जून तिमाही का परिणाम

कंपनी ने हाल ही में जून तिमाही का वित्तीय परिणाम भी जारी किया है. पिछले सप्ताह कंपनी ने जून 2023 तिमाही के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्ट की घोषणा की थी. उसमें कंपनी ने बताया था कि अप्रैल से जून 2023 के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री में सालाना आधार पर 35.49 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई और आंकड़ा 263 करोड़ रुपये के पार निकल गया.

मिनटों में 20 फीसदी की उड़ान

कंपनी के शेयरों की बात करें तो आज कारोबार शुरू होने के चंद मिनटों में ही इसने एनएसई पर जबरदस्त छलांग लगा दी और दिन के कारोबार में 20 फीसदी तक मजबूत हो गया. दोपहर 1:45 बजे BF Utilities का शेयर 18 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 563 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले 5 दिनों में इसमें 21 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है.

ऐसे डबल हो गया है भाव

BF Utilities के शेयरों के भाव में बीते एक महीने के दौरान करीब 50 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई है, जबकि छह महीने में यह करीब 55 फीसदी की बढ़त में है. अभी से करीब साढ़े चार महीने पहले 28 मार्च 2023 को BF Utilities के एक शेयर का भाव करीब 284 रुपये था, जो अभी 563 रुपये हो चुका है. इस तरह देखें तो इस शेयर ने 5 महीने से कम समय में अपने भाव को लगभग डबल कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: मंदी की चपेट में आया ये यूरोपीय देश, लगातार दूसरी तिमाही माइनस में रही GDP ग्रोथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget