एक्सप्लोरर

Best Small Cap Funds: इन 10 स्मॉल कैप फंड ने दी बाजार को मात, साल भर में मिला 45 फीसदी तक रिटर्न

Top Small Cap Funds: शेयर बाजार की रैली का लाभ उठाने के तरीकों में म्यूचुअल फंड्स को काफी पसंद किया जाता है. म्यूचुअल फंड रूट का इस्तेमाल कर लोग अच्छी-खासी कमाई करने में सफल रहते हैं...

घरेलू शेयर बाजार महीनों की सुस्ती के बाद फिर से रैली की राह पर लौट आए हैं. ताजा आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं. पिछला महीना यानी जून 2023 तो घरेलू बाजार के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है. महीने के दौरान घरेलू शेयर बाजारों ने लगातार अपने ऑल टाइम हाई को बढ़ाकर एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाया.

सेंसेक्स ने लगाई ऐसी छलांग

बीते महीने के दौरान शेयर बाजारों ने आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 जून को भी नया रिकॉर्ड बनाया. 30 जून को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 64,715 अंक के पार निकल गया. कारोबार के दौरान यह 64,768.58 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, जो पिछले 52 सप्ताह का इसका नया उच्च स्तर है.

इस ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी

इसी तरह एनएसई निफ्टी 30 जून को करीब 217 अंक यानी 1.14 फीसदी की छलांग लगाकर 19,190 अंक के पास बंद हुआ. यह निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई है. कारोबार के दौरान यह एक समय 19,200 अंक के भी पार निकला. यह इतिहास में पहली बार हुआ, जब निफ्टी ने 19,200 अंक के स्तर को पार किया. निफ्टी ने 19 हजार के स्तर को भी पहली बार पिछले महीने ही पार किया.

ऐसा रहा है साल भर में बाजार

पिछले एक साल के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 22 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. निफ्टी भी इस दौरान लगभग 22 फीसदी तेज हुआ है. इस साल दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक करीब 6-6 फीसदी की बढ़त लेने में कामयाब हुए हैं. जून महीने के दौरान इनमें करीब 4-4 फीसदी की तेजी आई है. ब्रॉडर मार्केट की तुलना में कुछ म्यूचुअल फंडों ने और बेहतर प्रदर्शन किया है.

यहां काम आ जाते हैं म्यूचुअल फंड

दरअसल शेयर बाजार में निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड को काफी बढ़िया तरीका माना जाता है. इसके पीछे कारण है कि इन फंड हाउसेज के पास प्रोफेशनल की फौज होती है, जो अपने सब्सक्राइबर को ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाने के लिए लगातार बाजार को ट्रैक करते हैं. शेयर बाजार को समझ पाना और उसे लगातार ट्रैक करना हर किसी के लिए संभव नहीं है. ऐसे में शेयर बाजार की रैली का फायदा उठाने के लिए लोग म्यूचुअल फंडों का रुख करते हैं. आज हम आपको 10 ऐसे स्मॉल कैप फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान न सिर्फ बाजार को बड़े मार्जिन से मात दी है, बल्कि अपने निवेशकों को 45 फीसदी तक का रिटर्न देने में सफल हुए हैं...

10 सबसे बेहतर स्मॉल कैप फंड:

स्कीम का नाम पिछले 1 साल का रिटर्न
HDFC Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 45.56%
Quant Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 41.06%
Franklin India Smaller Companies Fund - Direct - Growth 40.75%
Nippon India Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 39.47%
Tata Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 39.41%
ITI Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 35.60%
HSBC Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 34.29%
Invesco India Smallcap Fund - Direct - Growth 33.92%
Edelweiss Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 33.40%
Sundaram Small Cap Fund - Direct Plan - Growth 33.21%

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget