एक्सप्लोरर

Retirement Planning India: इस तरह से करें रिटायरमेंट प्लानिंग, 55 साल की उम्र में होंगे करोड़ों के मालिक

Best Retirement Plan in India: अगर आपने अभी तक रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू नहीं की है, तो आज ही एक फाइनेंशियल प्लानर से संपर्क करें. छोटी-छोटी बचत और सही निवेश आपको एक आरामदायक रिटायरमेंट दिला सकते हैं.

Best Retirement Plan in India: रिटायरमेंट प्लानिंग कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में आप बुढ़ापे में सोचें, बल्कि यह वह प्रक्रिया है जिससे आप अपना बुढ़ापा सही से काट सकें. अगर आप 25 साल के हैं और आपके पास पहले से ही 10 लाख की बचत है, तो आप एक शानदार शुरुआत कर चुके हैं. मान लीजिए आप 55 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं, तो आपके पास अपने सपनों के रिटायरमेंट के लिए 30 साल का समय है. चलिए, आपको बताते हैं कि आप कैसे अपना रिटायरमेंट प्लान बढ़िया कर सकते हैं.

कंपाउंडिंग का जादू

अगर आप अपने 10 लाख को अगले 30 साल के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड्स या स्टॉक्स में निवेश करते हैं, जहां औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलने की संभावना है, तो यह रकम 2.99 करोड़ तक बढ़ सकती है. इसमें आपका मूल निवेश 10 लाख होगा, जबकि ब्याज के रूप में आपको 2.89 करोड़ मिलेंगे.

रिटायरमेंट के बाद की इनकम

3 करोड़ के इस फंड को आप सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप 55 से 70 साल की उम्र तक (15 साल) हर महीने 2.5 लाख निकालते हैं और बाकी पैसा लिक्विड फंड में 7 फीसदी के रिटर्न पर रहता है, तो आप कुल 4.5 करोड़ निकाल पाएंगे. 15 साल बाद भी आपके पास 28 लाख का फंड बच जाएगा और आप कुल 1.88 करोड़ का ब्याज कमा चुके होंगे.

महंगाई का असर

हालांकि 30 साल बाद 2.5 लाख की क्रय शक्ति आज के मुकाबले कम होगी, लेकिन यह प्लान आपको एक मजबूत आधार देगा. आप समय-समय पर अपने निवेश को बढ़ाकर इसकी क्षतिपूर्ति कर सकते हैं.

25 साल की उम्र से करें निवेश

दरअसल, 25 साल की उम्र में निवेश शुरू करना आपको कंपाउंडिंग का पूरा फायदा देता है. इसके अलावा, इक्विटी पर फोकस करें. लॉन्ग टर्म में इक्विटी अच्छा रिटर्न देती है. कोशिश करें कि SIP के जरिए हर महीने निवेश करते रहें. डायवर्सिफिकेशन पर पूरा ध्यान दें. यानी FD, गोल्ड और डेट फंड्स में भी निवेश करें.

आज से शुरू करें निवेश

अगर आपने अभी तक रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू नहीं की है, तो आज ही एक फाइनेंशियल प्लानर से संपर्क करें. छोटी-छोटी बचत और सही निवेश आपको एक आरामदायक रिटायरमेंट दिला सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढे़ं: ट्रंप सरकार का एक और पैंतरा, ट्रेड वॉर में अमेरिका का नया हथियार बनेगा 'सेमीकंडक्टर टैरिफ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर पहुंचा इंडिया, जानें पाकिस्तान-बांग्लादेश कहां?
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर इंडिया, PAK-बांग्लादेश कहां?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है

वीडियोज

2026 में Silver की तेजी | Motilal Oswal और ICICI Direct की Expert Analysis | Paisa Live
ED-Mamata की लड़ाई का आज HighCourt में क्या होगा अंजाम ? । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News
Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर पहुंचा इंडिया, जानें पाकिस्तान-बांग्लादेश कहां?
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर इंडिया, PAK-बांग्लादेश कहां?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
156 के औसत से बनाए 469 रन, राजकोट में इतिहास रचने से चूके विराट कोहली, नहीं बना पाए विश्व रिकॉर्ड
156 के औसत से बनाए 469 रन, राजकोट में इतिहास रचने से चूके विराट कोहली
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
Eating On Banana Leaf: केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
Embed widget