एक्सप्लोरर

Zomato Share Price: कभी निवेशकों को कर रहा था कंगाल, अभी मल्टीबैगरों में होने लगी इस शेयर की गिनती

Best Multibagger Stocks: इसने करीब 2 साल पहले बाजार में दस्तक दी थी. इसकी शुरुआत धमाकेदार रही थी, लेकिन बाद में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा. हालिया रिकवरी के बाद भी यह ओपनिंग लेवल से नीचे ही है...

Best Multibagger Stocks to Buy: फूड डिलीवरी स्टॉक जोमैटो के शेयरों ने हालिया महीनों में अच्छी रिकवरी दिखाई है. करीब 2 साल पहले शेयर बाजार में उतरी नए जमाने की कंपनियों में जोमैटो भी एक थी, जिसने आईपीओ के साथ बाजार में खूब चर्चा बटोरी थी, लेकिन बाद में निवेशकों को कंगाल कर दिया था. हालांकि हालिया महीनों में जोमैटो ने शानदार रिकवरी दर्ज की है.

आईपीओ को मिला था बंपर रिस्पॉन्स

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो जुलाई 2021 में अपना आईपीओ लेकर आई थी. कंपनी के आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स भी मिला था. जोमैटो का शेयर 76 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में करीब 53 फीसदी की छलांग लगाकर एनएसई पर 116 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था. हालांकि उसके बाद जोमैटो के शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हो गया.

अभी भी नहीं आया वो लेवल

उस समय जोमैटो, पेटीएम, नायका समेत नए जमाने की तमाम टेक कंपनियों के शेयर भरभरा कर गिर रहे थे और अपने निवेशकों के पैसे की चपत लगा रहे थे. लिस्टिंग के बाद जोमैटो का एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया था. गिरावट के दौर का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी भी कंपनी का शेयर और उसकी वैल्यू ओपनिंग वाले स्तर तक नहीं पहुंच पाई है. अभी जोमैटो का बाजार पूंजीकरण 75,300 करोड़ रुपये है.

5 महीने में डबल से ज्यादा

जोमैटो का शेयर शुक्रवार को करीब 2 फीसदी के नुकसान के साथ 89.25 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसके भाव में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है. एक महीने के हिसाब से देखें तो शेयर 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी में है, जबकि बीते 6 महीने में भाव करीब 65 फीसदी ऊपर गया है. मार्च में एक समय शेयर 44 रुपये के भाव तक गिर गया था. इस तरह देखें तो पिछले 5 महीने में जोमैटो के शेयरों ने 100 फीसदी से ज्यादा की रिकवरी की है और लो लेवल की तुलना में डबल से ज्यादा हो चुका है.

शेयर वोलेटाइल रहने की आशंका

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि जोमैटो के शेयर आने वाले दिनों में वोलेटाइल रह सकते हैं. जेएम फाइनेंशियल के अनुसार, बाजार में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जोमैटो के कुछ प्री-आईपीओ इन्वेस्टर एक्जिट कर सकते हैं, जिनमें वेंचर कैपिटल, प्राइवेट इक्विटी और चीनी निवेशक शामिल हैं. हालांकि अभी ये स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि वे कब एक्जिट करेंगे, लेकिन कयासों के चलते भाव में उथल-पुथल रह सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर ऑयल इंडिया तक कतार में, इस सप्ताह जमकर होगी निवेशकों की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
LPG Gas Supply: क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?
क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget