एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: 3 महीने में पैसा डबल, एक महीने में 4 साल की एफडी को मात, कमाल का है ये रेलवे स्टॉक

Best Multibagger Stocks 2023: आपने कई मल्टीबैगर शेयरों के बारे में सुना होगा, लेकिन हम आज जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह रिटर्न देने के मामले में बाकी सब पर भारी पड़ रहा है...

अपनी बचत को निवेश करने के मामले में लोगों की पसंद अलग-अलग होती है. पारंपरिक तौर पर लोग सोना या बैंकों में पैसे लगाना पसंद करते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ लोगों की पसंद बदल रही है. अब इन्वेस्टर्स का एक ऐसा वर्ग उभरा है, जो ज्यादा रिटर्न पाने के लिए ज्यादा रिस्क उठाने को तैयार रहता है. ऐसे इन्वेस्टर्स को सबसे ज्यादा पसंद आता है शेयर बाजार (Share Market) और वे अक्सर मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger Stocks) की तलाश करते रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे मल्टीबैगर शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने चंद महीनों में ही हैरान करने वाली तेजी दिखाई है.

ये काम करती है कंपनी

हम बात कर रहे हैं रेलवे सेक्टर से जुड़े स्टॉक जुपिटर वैगन्स लिमिटेड (Jupiter Wagons Ltd) की. यह कोलकाता में मुख्यालय वाली कंपनी है, जिसके ग्राहकों में भारतीय रेलवे (Indian Railway) का नाम सबसे प्रमुख है. यह प्राइवेट कंपनी रेलवे के विभिन्न प्रकार के डिब्बे बनाती है. इसके अलावा यह कंपनी रेलवे के डिब्बों के कल-पुर्जे भी बनाती है. कंपनी की स्थापना साल 2006 में हुई थी और अभी इसका बिजनेस काफी बड़ा हो चुका है.

बुलेट की रफ्तार से भाग रहा शेयर

रेलवे के डिब्बे बनाने वाली इस कंपनी का स्टॉक (Jupiter Wagons Share) शेयर बाजार में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा है. इसकी तेजी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसने महज 3 महीने में अपने इन्वेस्टर्स के पैसे को डबल कर दिया है. वहीं बैंकों की एफडी से तुलना करें तो इसने महज एक महीने में चार साल के रिटर्न को मात दे दी है. पिछले एक महीने में इसमें 32 फीसदी की तेजी आई है, जबकि ज्यादातर बैंक एफडी पर 8 फीसदी सालाना से कम ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

लगातार दे रहा बढ़िया रिटर्न

यह रेलवे स्टॉक लगातार शानदार परफॉर्म कर रहा है. आज के कारोबार में यह करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 156.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है, लेकिन बीते 5 दिनों में इसका भाव 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. इसी तरह पिछले एक महीने में इसमें करीब 32 फीसदी की और पिछले 6 महीने में करीब 68 फीसदी की तेजी आई है. इस साल यह अभी तक करीब 60 फीसदी के फायदे में है.

3 साल में इतना चढ़ा भाव

पिछले 1 साल में यह शेयर 205 फीसदी ऊपर गया है. वहीं पिछले 3 साल में इसका भाव महज 13 रुपये के स्तर से करीब 1100 फीसदी चढ़ा है. अभी से करीब 3 महीने पहले 28 मार्च को इसके एक शेयर का भाव 86 रुपये के आस-पास था, जो अभी 156 रुपये को पार कर चुका है. इस तरह जुपिटर वैगन्स के शेयरों के भाव बीते 3 महीने करीब दो गुणा हो गए हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: तगड़ी पड़ी है महंगाई की मार, खर्च करने के लिए नहीं बच रहे पैसे, भारत में हुआ इतना असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

वीडियोज

Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News
Om Birla की जाएगी कुर्सी? 102 सांसदों ने कर दिए नोटिस पर हस्ताक्षर ! | Parliament Session
Anil Ambani पर ED का शिकंजा, 40,000 करोड़ का हिसाब लेगी SIT | Reliance Group | Breaking
Maharashtra जिला परिषद चुनाव में महायुति की जीत, PM Modi ने दी बधाई | BJP | Mahayuti Victory

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
Sharad Pawar Health Update: अब कैसी है शरद पवार की तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने बताया- 'अगले चार दिन...'
अब कैसी है शरद पवार की तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने बताया- 'अगले चार दिन...'
IAS IPS Posting: किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
Embed widget