एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: धागा बनाने वाली कंपनी ने खोले सारे धागे, सिर्फ 10 हजार रुपये से बनाया 4 लाख

Best Multibagger Stock: आज हम जिस शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने बीते कुछ सालों के दौरान अपने इन्वेस्टर्स को मामूली निवेश पर भी लखपति बना दिया है...

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) इन दिनों रिकॉर्ड उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा है और इसके साथ ही एक बार फिर से बाजार में कई मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Share) सामने आने लगे हैं. आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने लंबी अवधि के निवेश पर ऐसा मल्टीबैगर रिटर्न दया है कि उसके सभी निवेशक मालामाल हो गए हैं.

ये काम करती है कंपनी

हम आपको बताने जा रहे हैं ट्राइडेंट लिमिटेड के बारे में. यह कंपनी धागे से लेकर कपड़े, पेपर और कई तरह के केमिकल्स मैन्यूफैक्चर करती है. कंपनी के मुख्य उत्पादों में तौलिए, प्रिंटिंग पेपर, सलफ्यूरिक एसिड और सिलाई-बुनाई के धागे शामिल हैं. कंपनी निर्यात पर खासा जोर देती है और वहीं से ज्यादा राजस्व भी जुटाती है. अभी इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 17 हजार करोड़ रुपये है.

कंपनी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयर बाजार के पास उपलब्ध शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, अभी इस कंपनी में प्रमोटर्स के पास बहुलांश हिस्सेदारी है. कंपनी में प्रवर्तकों का हिस्सा 73.19 फीसदी है. वहीं बाकी की 25.56 फीसदी शेयरहोल्डिंग पब्लिक है. पब्लिक शेयरहोल्डिंग में देखें तो म्यूअुल फंड और विदेशी निवेशकों के पास मामूली हिस्सेदारी है, जबकि खुदरा निवेशकों के पास कंपनी के करीब 18 फीसदी शेयर हैं.

ऐसे बढ़ा कंपनी का कारोबार

कंपनी ने बीते 10 सालों के दौरान बिजनेस का काफी विस्तार किया है. वित्त वर्ष 2013-14 में कपंनी का राजस्व 3,868 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 6,332 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट दो गुणे से ज्यादा होकर 441 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

10 साल में आई इतनी तेजी

बीते 10 सालों के दौरान इस कंपनी के शेयर ने भी शानदार परफॉर्म किया है. इन 10 सालों के दौरान ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयरों में करीब 3,600 फीसदी की तेजी आई है. इसका मतलब हुआ कि अगर कोई इन्वेस्टर आज से 10 साल पहले इस शेयर में मात्र 10 हजार रुपये लगाता और अपने इन्वेस्टमेंट को होल्ड किए रहता तो आज उसकी होल्डिंग वैल्यू 4 लाख रुपये से ज्यादा होती.

2,500 रुपये को बनाया 1 लाख

इसका एक मतलब यह भी हुआ कि इस शेयर ने 10 साल पहले सिर्फ 25 सौ रुपये लगाने वाले इन्वेस्टर्स को आज के समय में लखपति बना दिया. पिछले पांच साल के दौरान इसके भाव में 326 फीसदी की तेजी आई है. वहीं बीते 3 साल में इसका भाव करीब 665 फीसदी ऊपर गया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: भारत के इस शहर में सिर्फ 20 रुपये किलो के भाव बिका टमाटर, ऑफर पाकर ग्राहक हुए निहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget