एक्सप्लोरर

Tomato Prices: भारत के इस शहर में सिर्फ 20 रुपये किलो के भाव बिका टमाटर, ऑफर पाकर ग्राहक हुए निहाल

Tomato Prices in India: टमाटर की कीमतें इन दिनों खरीदारों को भी लाल कर दे रही हैं. भारत के ज्यादातर शहरों में टमाटर के भाव अभी 100 रुपये किलो को पार कर चुके हैं...

आम लोगों की परेशानी बढ़ाते हुए टमाटर हाल ही में शतकवीर बना है. अभी हाल यह है कि इसकी कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं और यह भारत के ज्यादातर शहरों में 100 रुपये प्रति किलो के भाव से ऊपर बिक रहा है. अब ऐसे में आपको अगर बताएं कि यही शतकवीर टमाटर महज 20 रुपये किलो के भाव बिक रहा है, तो आप शायद इसे मजाक समझें.

तमिलनाडु के इस शहर की बात

हालांकि यह मजाक नहीं, बल्कि पूरा सच है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के कडलोर (Cuddalore) में एक दुकानदार ने ऐसा ऑफर निकाल दिया कि सारे ग्राहकों की लॉटरी निकल आई. दुकानदार ने इस स्पेशल ऑफर में अपने ग्राहकों को महज 20 रुपये किलो के भाव में टमाटर बेचा.

60 रुपये किलो के भाव पर खरीद

रिपोर्ट के अनुसार, यह शानदार ऑफर निकाला डी राजेश नाम के दुकानदार ने. 38 साल के राजेश सेल्लाकुप्पम इलाके में डीआर वेजिटेबल्स एंड ओनियन्स नाम से सब्जियों की दुकान चलाते हैं. उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरू से 60 रुपये किलो के भाव में 550 किलो टमाटर मंगाया. हालांकि उन्होंने घाटा उठाते हुए जरूरतमंदों को सस्ते में पूरा टमाटर बेच दिया.

इस मौके पर दिया ऑफर

डी राजेश ने ग्राहकों को महज 20 रुपये किलो के भाव में टमाटर दिया. इस तरह उन्हें हर किलो पर 40 रुपये का घाटा उठाना पड़ गया. डी राजेश ने यह अनोखा ऑफर अपनी दुकान के चार साल पूरे होने के मौके पर दिया.

एक किलो खरीदने की लिमिट

अब चूंकि जब टमाटर खुदरा बाजार में 100 रुपये किलो के भाव को पार कर चुका है, ऐसे में 20 रुपये किलो में मिलने पर लूट मचना स्वाभाविक है. राजेश को भी पहले से इस बात का अंदाजा था. यही कारण है कि उन्होंने खरीदारों के लिए यह शर्त लगा दी थी कि एक ग्राहक एक किलो से ज्यादा टमाटर खरीद नहीं सकता है. राजेश का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सस्ते टमाटर का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए एक किलो वाली शर्त जरूरी थी.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के सबसे अमीर नेता, दौलत में कुबेर को भी देते हैं मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget