एक्सप्लोरर

Refex Industries: 10 साल में 16 हजार पर्सेंट चढ़ा शेयर, 10 हजार रुपये से बनाया 16 लाख

Best Multibagger Stock: कुछ समय पहले तक इस शेयर की गिनती पेनी स्टॉक्स में होती थी और इसका भाव महज 3 रुपये हुआ करता था...

शेयर बाजार में कई स्टॉक शानदार रिटर्न देते हैं और अपने निवेशकों को मालामाल बनाते हैं. कुछ शेयरों के रिटर्न तो सौ-दो सौ फीसदी नहीं, बल्कि कई हजार फीसदी में होते हैं. हालांकि इस तरह के रिटर्न का रास्ता धैर्य रखने वालों को मिलता है. अच्छे शेयरों को खोजने के हुनर के साथ लंबे समय तक निवेश को बनाए रखने वाले निवेशक अक्सर बेमिसाल रिटर्न प्राप्त करते हैं.

हाल-फिलहाल में सुस्त रही चाल

बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगरों में एक है रेफेक्स इंडस्ट्रीज, जो शेयर बाजार में निवेश के नियमों को सही साबित करता है. हाल-फिलहाल में देखें तो शेयर का प्रदर्शन खास नहीं है. शुक्रवार को यह 0.23 फीसदी लुढ़क गया था और 680.55 रुपये पर रहा था. बीते पांच दिनों के दौरान इस शेयर में करीब ढाई फीसदी की गिरावट आई है. इस साल की शुरुआत से अब तक का देखें तो यह करीब आठ फीसदी के फायदे में है.

1 साल में भी मल्टीबैगर रिटर्न

वहीं बीते 6 महीने में रेफेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर ने 11 फीसदी से कुछ ज्यादा रिटर्न दिया है, लेकिन 1 साल का आंकड़ा देखते ही यह मल्टीबैगर साबित हो जाता है. शेयर ने एक साल के दौरान 128 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है. 5 साल के हिसाब से इस शेयर की उड़ान जबरदस्त 3,086 फीसदी हो जाती है. 10 साल का आंकड़ा लेने पर शेयर की चाल 16 हजार फीसदी ऊपर निकल जाती है.

बस इतनी है कंपनी की वैल्यू

अभी से 10 साल पहले इसके एक शेयर का भाव सिर्फ 3 रुपये था, जबकि बीते एक साल के दौरान शेयर ने 924 रुपये तक का हाई लेवल टच किया है. एमकैप के हिसाब से कंपनी स्मॉल कैप कैटेगरी में है. इसकी मार्केट वैल्यू अभी 1,510 करोड़ रुपये ही है. कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0.29 फीसदी और पीई रेशियो 12.62 है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: बजट के बाद नई ऊंचाई पर बाजार, अगले 5 दिन इन बातों से तय होगी चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Recharge: कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
Ethanol: माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget