एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी का कमाल, 3 साल में 6 गुणा कर दिया पैसा

Best Multibagger Stock: इस शेयर का भाव कभी 26 रुपये के आस-पास था, लेकिन आज यह 160 रुपये के पार निकल चुका है. इस तरह यह मल्टीबैगर साबित हुआ है...

आप बिजली का जरूर इस्तेमाल करते होंगे और बिजली का बिल भी भरते होंगे. ऐसे में खूब संभव है कि आपने ध्यान न दिया हो, लेकिन हम आज जिस कंपनी की कहानी बताने जा रहे हैं, उससे आपका पहले से कनेक्शन रहा हो. हम आज जिस पावर स्टॉक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसने शेयर बाजार में जबरदस्त पावर दिखाई है.

मालामाल हो गए कंपनी के इन्वेस्टर

यह कहानी है Genus Power Infrastructures Ltd के शेयर की. यह शेयर पिछले कुछ समय में मल्टीबैगर साबित हुआ है. Genus Power Infrastructures Ltd के शेयर ने पिछले तीन साल के दौरान 500 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न दिया है और इस तरह से अपने निवेशकों को मालामाल बनाया है.

3 साल में आई है बंपर उछाल

Genus Power Infrastructures Ltd का शेयर आज से 3 साल पहले 26 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा था. अभी बुधवार के कारोबार में दोपहर एक बजे यह 162 रुपये से कुछ ऊपर ट्रेड कर रहा था. इस तरह पिछले तीन साल में इस शेयर के भाव में करीब 525 फीसदी की तेजी आई है. दूसरे शब्दों में कहें तो इस शेयर ने पिछले तीन सालों में 6 गुणे से ज्यादा तेजी दिखाई है.

लगातार दिया मल्टीबैगर रिटर्न

यह शेयर हाल के कुछ सेशन को छोड़कर लगातार फायदे में रहा है. आज के कारोबार में यह करीब 1 फीसदी गिरा हुआ है. बीते 5 दिनों में इसके भाव में करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं पिछले एक महीने में यह 55 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ा है. पिछले 6 महीने में इसने 92 फीसदी की तेजी दिखाई है, जबकि पिछले एक साल के दौरान इस शेयर का भाव 105 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है.

क्या काम करती है कंपनी

यह कंपनी मुख्य तौर पर बिजली के मीटर बनाती और बेचती है. कंपनी स्पेशल रिक्वायरमेंट के हिसाब से खास मीटरिंग सॉल्यूशन भी तैयार करती है. इसके अलावा Genus Power Infrastructures Ltd टर्नकी बेसिस पर इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन एंड कांट्रैक्ट के काम भी उठाती है. कंपनी को स्टेट्रजिक इन्वेस्टमेंट से भी कमाई होती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों के मालिक, अपना हेलीकॉप्टर... बृज भूषण के पास दौलत बेशुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget