एक्सप्लोरर

Multibagger Penny Stock: एक टॉफी के दाम में मिल रहे थे 2 शेयर, अब ढाई साल में ही 28 गुणा चढ़ चुका है भाव

Best Multibagger Penny Stocks: हाल-फिलहाल में इस शेयर के भाव में खास तेजी भले नहीं दिखी हो, लेकिन साल-डेढ़ साल और दो-ढाई साल में इसका रिटर्न हैरान करने वाला है...

शेयर बाजार की रैली में कई शेयर मल्टीबैगर बन जाते हैं. एक तय अवधि में जिन शेयरों के भाव कम से कम डबल हो जाते हों, उन्हें मल्टीबैगर कहा जाता है. कई बार ऐसे शेयर अपने निवेशकों के लिए बड़े फायदेमंद साबित होते हैं और कुछ ही समय में जबरदस्त रिटर्न देकर उन्हें मालामाल कर जाते हैं. यही कारण है कि शेयर बाजार के इन्वेस्टर अक्सर ही मल्टीबैगर शेयरों की तलाश में रहते हैं.

पेनी स्टॉक के साथ मल्टीबैगर मजा

शेयर बाजार के इन्वेस्टर मल्टीबैगर शेयरों की तरह ही ऐसे शेयरों की भी खोज में रहते हैं, जिनके भाव कम हों और रिटर्न देने की संभावनाएं दिखाते हों. जिन शेयरों के भाव 10 रुपये से कम होते हैं, उन्हें पेनी स्टॉक कहा जाता है. आज हम आपको एक ऐये शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दोनों ही शर्तों पर खरा उतरता है. वह एक ऐसा स्टॉक है, जिसके भाव कौड़ियों वाले हैं, लेकिन रिटर्न ऐसा कि बड़े-बड़े दिग्गज मात खा जाएं.

इतना सस्ता था एक शेयर

हम बात कर रहे हैं Virgo Global के शेयर की. आज से ढाई साल पहले तो इस शेयर का भाव इतना कम था कि आप सोच भी नहीं सकते. नवंबर 2020 में यह शेयर महज 0.43 पैसे के भाव में मिल रहा था. मतलब आप बच्चे के लिए जो 1 रुपये की टॉफी खरीदते हैं, उतने में Virgo Global के दो-दो शेयर आप खरीद सकते थे.

हाल-फिलहाल में सुस्त रही चाल

अब इस शेयर के रिटर्न की बात करें तो आज बुधवार के कारोबार में इसमें करीब 5 फीसदी की गिरावट आई. पिछले 5 दिनों में इसका भाव करीब 10 फीसदी डाउन चल रहा है. इसी तरह एक महीने में यह शेयर 17 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है. वहीं जैसे ही 6 महीने के हिसाब से बात करते हैं, यह शेयर फायदा देने लगता है.

इस तरह से चढ़ते गए भाव

पिछले 6 महीने में इस शेयर का भाव 13 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दिखा रहा है. इस साल की शुरुआत से अब तक के हिसाब से यह शेयर 80 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. वहीं पिछले एक साल में Virgo Global के शेयर का भाव 1675 फीसदी भी ज्यादा मजबूत हुआ है. अगर बात पिछले ढाई साल की करें तो अभी यह 2667 फीसदी से ज्यादा की मजबूती में है.

28 गुणे की आई है तेजी

इस तरह देखें तो पिछले करीब ढाई साल के दौरान Virgo Global के शेयर ने महज 43 पैसे से शुरुआत की और अभी 11.90 रुपये के स्तर पर है. इसका मतलब हुआ कि इस शेयर ने पिछले ढाई साल के दौरान अपने निवेशकों के पैसे को शानदार 28 गुणा कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिटर्न भरने में आ रही है दिक्कत तो आपके लिए हैं काम के ये 5 बेहतरीन उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget