एक्सप्लोरर

दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं चल पाएंगे 10 साल से पुराने डीज़ल वाहन, एनजीटी ने लगाया बैन

नई दिल्लीः राष्‍ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्‍त रुख अपनाया है. दिल्‍ली में अब 10 साल से पुरानी डीजल गाडि़यां नहीं चलेंगी. एनजीटी ने 10 साल पुरानी डीजल कारों पर रोक लगाते हुए परिवहन विभाग से तुरंत ऐसे वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए कहा है.

एनजीटी ने सोमवार को दिल्ली के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को निर्देश दिया कि 10 साल से ज्यादा पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाए. रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद इस सिलसिले में सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाए और इस तरह के वाहनों की सूची दिल्ली यातायात पुलिस को सौंपी जाए जो न्यायाधिकरण के निर्देशों के मुताबिक उचित कदम उठाएगी. एनजीटी ने यह आदेश तब पारित किया जब दिल्ली पुलिस ने न्यायाधिकरण को सूचित किया कि वह 10 साल पुराने डीजल वाहनों को सड़क पर आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रही है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि ऐसे वाहनों को रोकने के लिए वे चालान काटते हैं, जुर्माना लगाते हैं मगर इनका कुछ परिणाम नहीं निकल पा रहा है. पीठ ने पाया कि पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिल रही है. पीठ ने कहा कि ऐसे वाहनों को मजिस्ट्रेट भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पकड़े जाने पर जुर्माना लगा कर छोड़ देते हैं और ये वाहन फिर सड़कों पर लौट आते हैं. एनजीटी ने भारी उद्यम मंत्रालय को भी निर्देश दिया कि हलफनामा दाखिल कर बताएं कि देश में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की क्या स्थिति है और यदि लोग स्वेच्छा से अपने पुराने वाहन छोड़ने को तैयार हों तो मंत्रालय उन्हें क्या लाभ पहुंचा सकता है. पीठ ने मंत्रालय को यह भी निर्देश दिया कि इस बारे में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बारे में पत्र लिखें.

सोर्सः कार देखो डॉट कॉम

Source: cardekho.com

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget