एक्सप्लोरर

सिर्फ संडे नहीं इस दिन भी रहेगा बैंक बंद, यहां देखिए आने वाले हफ्ते की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मई 2025 में कुल 6 छुट्टियों की घोषणा की गई है. इसके अलावा हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं.

अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए अहम है. इस हफ्ते देशभर में बैंक दो दिन लगातार बंद रहने वाले हैं. रविवार, 11 मई को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, ये तो सबको पता है, लेकिन उसके अगले दिन यानी सोमवार, 12 मई को भी बैंक बंद रहेगा शायद कुछ लोगों को ना पता हो. दरअसल, सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए 13 मई का इंतज़ार करना होगा.

RBI ने क्या कहा है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मई 2025 में कुल 6 छुट्टियों की घोषणा की गई है. इसके अलावा हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग कार्य पहले से योजना बनाकर करें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

इस हफ्ते की छुट्टियों की बात करें तो 11 मई (रविवार) को पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन 12 मई (सोमवार) को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. यह छुट्टी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल, कोलकाता, जम्मू, रांची, देहरादून, शिमला और श्रीनगर सहित लगभग सभी राज्यों में लागू होगी. इसके बाद, 16 मई (शुक्रवार) को सिक्किम राज्य दिवस के अवसर पर केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. 18 मई (रविवार) को फिर से साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

इन राज्यों में कब रहेंगे बैंक बंद

मई महीने के बाकी बचे दिनों में भी छुट्टियों की एक लंबी सूची है. 24 मई को चौथे शनिवार की छुट्टी होगी और 25 मई को रविवार की. 26 मई को त्रिपुरा में काज़ी नज़रुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी.

हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी. लेकिन ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि चेक और प्रॉमिसरी नोट से जुड़ी लेनदेन सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान उपलब्ध नहीं होंगी, क्योंकि ये Negotiable Instruments Act के तहत आती हैं.

बैंक छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और अवसरों पर आधारित होती हैं. इसलिए ग्राहकों के लिए यह बेहतर रहेगा कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा से छुट्टियों की जानकारी पहले से ले लें और किसी भी जरूरी लेनदेन या आपात स्थिति के लिए तैयारी कर लें.

ये भी पढ़ें: IPO Alert: पैसा रखें तैयार, अगले हफ्ते कमाई कराने आ रहे हैं 3 SME IPO, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget