एक्सप्लोरर

आने वाले दिनों में लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें काम वर्ना होगी दिक्कत

आने वाले दिनों में तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहने वाले हैं तो आप पहले से जान लें ताकि अगर कोई काम है तो उससे पहले निपटा लें.

नई दिल्लीः अगर आपको आने वाले समय में बैंक के कुछ काम हैं तो ये खबर जानना जरूरी है. मार्च के महीने में आने वाले दिनों में तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे. इसके पीछे वजह है बैंकों की हड़ताल. आने वाली 27 मार्च को बैंकों की हड़ताल रहने वाली है. इसके बाद 28 मार्च को चौथा शनिवार है और 29 मार्च को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस तरह लगातार तीन दिन बैंकों के बंद रहने की वजह से ग्राहक अपने कार्य नहीं कर पाएंगे.

किसने बुलाई हड़ताल बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी यूनियन जिसमें ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन शामिल हैं उन्होंने 27 मार्च को हड़ताल करने का एलान किया है जिसके चलते देश के कई बैंक बंद रहेंगे. बैंकों की हड़ताल के पीछे कारण बताया जा रहा है कि बैंकों के मर्जर के विरोध में ये हड़ताल बुलाई गई है.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 10 बड़े सरकारी बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने के अपने फैसले को मंजूरी दे है और इसके विरोध में ही ये दो बैंक यूनियनें हड़ताल पर जाने का फैसला कर चुकी हैं. पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार ने दस सरकारी क्षेत्र के बैंकों का चार बैंकों में मर्जर करने का बड़ा फैसला लिया था लेकिन इस फैसले को कैबिनेट की मंजूरी पिछले हफ्ते ही दी गई है. इस साल एक अप्रैल से ये फैसला लागू हो जाएगा.

किन-किन बैंकों का होना है मर्जर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का मर्जर पंजाब नेशनल बैंक में होगा जिसके बाद पीएनबी भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनेगा. वहीं सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक के साथ मर्जर किया जाएगा. आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ मर्जर हो जाएगा. वहीं इलाहबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ मर्जर होना है जिसके बाद देश के 10 बड़े बैंक सिमटकर चार बैंकों के रूप में परिवर्तित हो जाएंगे.

बैंकों का काम 27 मार्च से पहले निपटा लें लिहाजा इस हड़ताल से बैंकों का काम प्रभावित रहेगा और अगर आपको कुछ काम निपटाने हैं तो 27 मार्च से पहले उन्हें पूरा कर लें वर्ना तीन दिनों के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget