एक्सप्लोरर

बैंकों ने 1.20 लाख करोड़ रुपये के फंसे कर्ज को बट्टे खाते में डाला: 10 सालों में पहली बार इतना घाटा

किसी राशि को बट्टे खाते में डालने का मतलब होता है कि बैंक उसके बदले अपनी आय से प्रावधान कर देता है. इस तरह से वह एनपीए बैलेंसशीट का हिस्सा नहीं रह जाता.

नई दिल्लीः सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने 2017-18 में 1.20 लाख करोड़ रुपये मूल्य के फंसे कर्जों को बट्टे खाते में डाला. यह राशि वित्त वर्ष 2017-18 में इन बैंकों को हुए कुल घाटे की तुलना में 140 फीसदी अधिक है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एक दशक में पहली बार है जबकि सार्वजनिक बैंकों को बड़ी मात्रा में राशि बट्टे खाते में डालनी पड़ी और कुल मिलाकर घाटा उठाया. सरकारी क्षेत्र के 21 बैंकों ने 2016-17 तक संचयी मुनाफा कमाया था लेकिन 2017-18 में उन्हें 85,370 करोड़ रुपये का घाटा हुआ.

किसी राशि को बट्टे खाते में डालने का मतलब होता है कि बैंक उसके बदले अपनी आय से प्रावधान कर देता है. इस तरह से वह एनपीए बैलेंसशीट का हिस्सा नहीं रह जाता.  ईद से पहले सोने के दाम में उछाल, चांदी भी 42,000 रुपये के पार वित्त वर्ष 2016-17 में सार्वजनिक बैंकों ने 81,683 करोड़ रुपये मूल्य की नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स (एनपीए) को बट्टे खाते में डाला. इसी अवधि में संचयी आधार पर उन्हें 473.72 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ. मारुति का बड़ा फैसलाः इग्निस का डीजल वर्जन बंद किया

रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक 2017-18 में सिर्फ एसबीआई ने ही 40,196 करोड़ रुपये मूल्य के फंसे कर्ज को बट्टे खाते में डाला. वहीं केनरा बैंक ने 8310 करोड़ रुपये , पंजाब नेशनल बैंक ने 7407 करोड़ रुपये, बैंक आफ बड़ौदा ने 4948 करोड़ रुपये , इंडियन ओवरसीज बैंक ने 10,307 करोड़ रुपये , बैंक आफ इंडिया ने 9,093 करोड़ रुपये , आईडीबीआई बैंक ने 6,632 करोड़ रुपये व इलाहाबाद बैंक ने 3648 करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले.

भारतीय रिजर्व बैंक ने इन बैंकों व सात दूसरे बैंकों के खिलाफ त्वरित सुधार कार्रवाई रूपरेखा के तहत कार्रवाई शुरू की है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बैंकों ने 2013-14 में 34,409 करोड़ रुपये की राशि बट्टे खाते में डाली. पांच साल में यह राशि चार गुना बढ़ी है. वित्त वर्ष 2014-15 में यह राशि 49,018 करोड़ रुपये हो गई. वित्त वर्ष 2017-18 में यह राशि (अस्थायी तौर पर) 1.20 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget