एक्सप्लोरर

Banking Stocks: खुशखबरी! बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स में आएगी तेजी, जानें किस बैंक ने अबतक कितना दिया रिटर्न?

Banking Sector Shares: आपने भी क्या बैंकिंग शेयर्स में पैसा लगा रखा है... अगर हां तो आने वाले 6 महीनों में बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल सकती है.

Banking Sector Shares: आपने भी क्या बैंकिंग शेयर्स में पैसा लगा रखा है... अगर हां तो आने वाले 6 महीनों में बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल सकती है. मार्केट एक्सपर्ट ने ऐसी उम्मीद की है. बढ़ती ब्याज दरों, खुदरा ऋण के विस्तार और कर्ज की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिसका असर बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स पर देखने को मिलेगा. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर कोई भी बड़ा आर्थिक झटका नहीं लगता है तो आगे भी बाजार में तेजी देखने को मिलेगी. 

बैंकिंग सेक्टर में आई 5 फीसदी की तेजी
साल 2022 की शुरुआत से लेकर अबतक बीएसई बैंक इंडेक्स 5 फीसदी बढ़ा है. वहीं, इसके उलट सेंसेक्स में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे कई प्रमुख बैंकों में 30 से 40 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. 

अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं बैंकिंग सेक्टर
एक्सपर्ट का मानना है कि बैंकिंग सेक्टर को अर्थव्यवस्था के ‘मदर सेक्टर’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि बैंकों का बेहतर प्रदर्शन अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर दिनों का संकेत देता है लेकिन जब अर्थव्यवस्था खराब होती है तो बैंकिंग क्षेत्र को तगड़ी चोट लगती है.

NPA में भी हुआ है सुधार
बैंकों के गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) में भी सुधार देखने को मिला है. इसके साथ ही कॉरपोरेट कर्जदारों की तरफ से चूक के बड़े मामले भी सामने नहीं आए हैं. वहीं, एक्सपर्ट की मानें तो बैंकिंग सेक्टर के लिए चीजें खराब होने के कुछ संकेत बाजार में मौजूद है. जो ज्यादातर बैंकों के तिमाही नतीजों में देखने को भी मिले हैं.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
एलकेपी सिक्योरिटीज के बैंकिंग एक्सपर्ट अजीत कबी ने कहा कि कुछ बैंकों ने बढ़ती ब्याज दर को ध्यान में रखते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा है कि ICICI Bank, Bank of Baroda और SBI ने उम्मीद के मुताबिक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, HDFC Bank का प्रदर्शन मर्जर की वजह से कम अच्छा रहा है. 

साल 2022 में बैंकों का प्रदर्शन रहा अच्छा
परामर्शदाता फर्म मार्केट्समोजो के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील दमानिया ने कहा है कि बैंकों ने साल 2022 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि बैंकिंग क्षेत्र के भीतर एक विचलन भी रहा है. जहां फेडरल बैंक जैसे बैंकों का प्रदर्शन असाधारण रहा है वहीं आरबीएल बैंक जैसे बैंकों को निवेशकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है. IDFC First Bank और HDFC Bank के मामले में भी ऐसा ही रहा है. 

किस कंपनी के शेयर में आई कितनी तेजी?
अगर तेजी की बात करें तो केनरा बैंक के शेयरों में 15 फीसदी, बंधन बैंक करीब 13 फीसदी और एसबीआई 12 फीसदी उछला है. वहीं, ICICI Bank, Axis Bank और Yes Bank के शेयरों में भी 7 से 8 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. IndusInd Bank और Kotak Bank के शेयर्स 2 फीसदी उछले हैं. 

यह भी पढ़ें:
ICICI Bank के लिए अच्छी खबर, कंपनी को हुआ बंपर मुनाफा, जानें कितना बढ़ा नेट प्रॉफिट?

Gold Price Delhi: सोने की कीमतों में मामूली तेजी, चांदी हो गई सस्ती, जल्दी से चेक करें कितना हो गया लेटेस्ट भाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget