एक्सप्लोरर

30 मई से बैंक कर्मचारी करेंगे दो दिन की हड़तालः निपटा लें पहले ही काम

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने 30 मई से दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है.

नई दिल्लीः अगर आपको मई के अंत में बैंक का कोई काम है तो आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आने वाली 30 मई और 31 मई को बैंकों ने हड़ताल का एलान किया है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने 30 मई से दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है. हड़ताल का आह्वान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की वेतन में केवल दो फीसदी की बढ़त के विरोध में किया गया है.

वेतन वृद्धि को लेकर पांच मई 2018 को हुई बैठक में आईबीए ने दो फीसदी बढ़त की पेशकश की. बैठक में यह भी कहा गया कि अधिकारियों की मांग पर बातचीत केवल स्केल तीन तक के अधिकारियों तक सीमित होगी. यूनाइटेड फोरम और बैंक यूनियन्स के संयोजक देवीदास तुलजापुरकर ने कहा, ‘यह एनपीए के एवज में किये गये प्रावधान के कारण है जिससे बैंकों को नुकसान हुआ और इसके लिये कोई बैंक कर्मचारी जिम्मेदार नहीं है.’

उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन साल में बैंक कर्मचारियों ने जन-धन, नोटबंदी, मुद्रा और अटल पेंशन योजना समेत सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू करने के लिये दिन-रात काम किया. तुलजापुरकर ने कहा , ‘इन सबसे उन पर काम का काफी बोझ बढ़ा.’ बैंक कर्मचारियों के पिछली वेतन समीक्षा में 15 फीसदी की वृद्धि की गयी थी. यह वेतन समीक्षा एक नवंबर 2012 से 31 अक्तूबर 2017 के लिये था.

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अंतर्गत आने वाले सभी 9 बैंक संगठन जैसे (AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF, INBOC, NOBW, NOBO) ने मई के आखिर में 48 घंटों की हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. पांच मई को यूएफबीयू (युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस) और आईबीए (इंडियन बैंक एसोसिएशन) के बीच हुई बैठक में बैंक कर्मचारियों के लिए सिर्फ 2 फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया जिसे यूएफबीयू ने ठुकरा दिया और अब इसके खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव पास होने के बाद हड़ताल की जाएगी.

साफ है कि बैंकों की हड़ताल से लोगों को बैंक से पैसे निकालने-जमा करने, चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, पासबुक अपडेट करवाने जैसे कई कामों के लिए 2 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. लिहाजा अगर आपके जरूरी काम हैं तो इन्हें 30 मई से पहले ही कर लें.

यूएफबीयू नौ श्रमिक संगठनों का निकाय है. इसमें आल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन (एआईबीओसी), आल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) शामिल हैं.

30-31 मई को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, करा लें पहले ही काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी की अपील के बाद लगातार सस्ता हो रहा सोना! इस महीने 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट्स से समझें- खरीदें या नहीं?
PM मोदी की अपील के बाद सोना सस्ता! जून में 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट से जानें- खरीदें या नहीं?
Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा
9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा
SEBI: सोशल मीडिया पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं तो आप भी कहलाएंगे 'सेलिब्रिटी', SEBI ने बनाया नया ड्राफ्ट
सोशल मीडिया पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं तो आप भी कहलाएंगे 'सेलिब्रिटी', SEBI ने बनाया नया ड्राफ्ट
Hormuz: LPG-तेल पर अच्छी खबर, होर्मुज पार कर भारत आ रहे 30 जहाज, 26 अभी कतार में- रिपोर्ट
LPG-तेल पर अच्छी खबर, होर्मुज पार कर भारत आ रहे 30 जहाज, 26 अभी कतार में- रिपोर्ट

वीडियोज

Anupamaa: Anupama के हंसते-खेलते परिवार में पुलिस की एंट्री, Ansh पर लगा बड़ा आरोप!
Sansani | Crime News: सिया/सोनम तो बेवफा है ! | Pune News
दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive
₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asaduddin Owaisi News: 'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
AIIMS का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की डिटेल पोस्ट करने पर हो सकती है कार्रवाई
Explained: PM मोदी की अपील के बाद लगातार सस्ता हो रहा सोना! इस महीने 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट्स से समझें- खरीदें या नहीं?
PM मोदी की अपील के बाद सोना सस्ता! जून में 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट से जानें- खरीदें या नहीं?
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
Embed widget