एक्सप्लोरर

BoB ICCW: बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से UPI के जरिये निकाल सकेंगे पैसे, बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की सुविधा

BoB ICCW: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है. अब आप एटीएम से बिना कार्ड के भी कैश विड्रॉल कर पाएंगे. जानिए कैसे.

Bank of Baroda ICCW: बदलते वक्त के साथ ही देश में कई बड़े बैंकों ने बैंकिंग के तरीकों में बड़े बदलाव किए हैं. सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक यानी बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने ग्राहकों के लिए इंटरअपेरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) की फैसिलिटी शुरू कर दी है. इसके जरिए अब ग्राहक बिना डेबिट या एटीएम कार्ड के भी केवल यूपीआई के जरिए एटीएम से कैश विड्रॉल कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस तरह की फैसिलिटी देने वाला बैंक ऑफ बड़ौदा पब्लिक सेक्टर का पहला बैंक है.

BOB ने दी यह जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आईसीसीडब्ल्यू (ICCW) के जरिए ग्राहक भीम यूपीआई (BHIM UPI) या अन्य यूपीआई एप्लीकेशन के जरिए दूसरे बैंकों के ग्राहक भी बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से कैश विड्रॉल कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें एटीएम या डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.  

ICCW कैसे होगा कैश विड्रॉल-

  • अगर आप इस फैसिलिटी का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में जाएं.
  • यहां यूपीआई कैश विड्रॉल (UPI Cash Withdrawal) का विकल्प चुनें.
  • इसके बाद आपको कितनी राशि का विड्रॉल करना है उसे चुनें.
  • राशि दर्ज करने के बाद आपके सामने एक क्यूआर कोड (QR Code) दिखने लगेगा.
  • इसके बाद आपको ICCW के द्वारा अथराइजड ऐप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा.

कितनी राशि निकाल पाएंगे आप

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ डिजिटल ऑफिसर अखिल हांडा वे ICCW फैसिलिटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीओबी की इस नई सुविधा से ग्राहकों को कैश विड्रॉल के लिए कार्ड के इस्तेमाल से आजादी मिलने जा रही है. इस सुविधा के जरिए ग्राहक एक दिन में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से कुल दो बार पैसे निकाल पाएंगे. वहीं बैंक ने विड्रॉल की लिमिट 5,000 रुपये रखी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंक के देशभर में 11,000 से अधिक एटीएम हैं.

ये भी पढ़ें-

IKIO Lighting IPO Today: LED लाइटिंग बनाने वाली कंपनी का खुल गया आईपीओ, जानें GMP से लेकर अन्य डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget