एक्सप्लोरर

IKIO Lighting IPO Today: LED लाइटिंग बनाने वाली कंपनी का खुल गया आईपीओ, जानें GMP से लेकर अन्य डिटेल

IKIO Lighting IPO Today: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाना पसंद करते हैं आपके लिए खुशखबरी है. नोएडा की एलईडी लाइटिंग बनाने वाली कंपनी का 607 करोड़ रुपये का आईपीओ खुल गया है.

IKIO Lighting IPO Today: आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering) में पैसे निवेश करने वालों के लिए सुनहरा मौका है. नोएडा की एलईडी लाइटिंग (LED Lighting) बनाने वाली कंपनी IKIO Lighting Ltd का आईपीओ आज से खुल गया है. इस आईपीओ में निवेशक 6 जून से लेकर 8 जून के बीच पैसे लगा सकते हैं. आईपीओ का साइज 607 करोड़ रुपये (IKIO Lighting IPO Size) का है. इस आईपीओ में 350 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं और वहीं 90 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे.

आईपीओ का क्या है प्राइस बैंड?

IKIO Lighting IPO का प्राइस बैंड 270 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. वहीं इस आईपीओ में कंपनी के प्रमोटर हरदीप सिंह और सुमित सिंद कौर ऑफर फॉर सेल के जरिए 60 लाख और 30 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे. एंकर निवेशकों के जरिए कंपनी ने पहले ही 182 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिया है. एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 5 जून, 2023 को खुल गया था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 16 फंड्स के एंकर निवेशकों को कुल 63.84 लाख इक्विटी शेयर 285 रुपये के बेस प्राइस के हिसाब से जारी किया है.

क्या है जीएमपी प्राइस?

मंगलवार को  IKIO Lighting IPO के जीएमपी प्राइस में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज इस आईपीओ का जीएमपी प्राइस 70 रुपये से बढ़कर 90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है. ऐसे में ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 90 रुपये प्रीमियम पर है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग के दिन तक कंपनी का शेयर 375 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच जाएगा. इस आईपीओ में पैसे लगाने के लिए आपको कम से कम 52 शेयर पर बोली लगानी होगी. ऐसे में 270 से 285 रुपये प्राइस बैंड में आपको कम से कम बोली लगाने के लिए 14,820 रुपये खर्च करने होंगे. रिटेल निवेश अधिकतम 13 लॉट की बोली लगाई जा सकती है. इस आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है.

आईपीओ से जुटाई पैसों का क्या करेगी कंपनी

IKIO लाइटिंग ने आईपीओ के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी अपने लोन को वापस करेगी. इसके साथ ही इन पैसों से कंपनी अपने दूसरे कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करेगी. इस कंपनी के शेयर का अलॉटमेंट 13 जून को होगा. शेयरों को 15 जून को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Vegetable Price Rise: बेमौसम बारिश की मार से आसमान पर पहुंचे टमाटर और अदरक के दाम, दोगुनी हुई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget