एक्सप्लोरर

Bank of Baroda Hikes MCLR: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ा दिए MCLR रेट्स, जानें अब कितना देना होगा लोन पर ब्याज 

Bank of Baroda hikes Loan Rates: रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बड़ौदा बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है. लोन के ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 35 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने अपने होम लोन समेत सभी तरह के लोन के ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. अब इसी क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है. इसका मतलब है कि मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ जाएंगे. 

बैंक की ओर से यह बढ़ोतरी 25 से 30 बेसिस प्वाइंट सभी टेन्योर के लिए किया गया है. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह लोन रेट 12 दिसंबर से प्रभावी माना जाएगा. हालांकि अगर आपने पहले से कोई लोन लिया है तो उसपर यह बढ़ोतरी नहीं लागू होगी. नया लोन लेने या आवेदन में बदलाव करने के बाद ही नए रेट, उसपर प्रभावी होंगे. 

लोन पर कितनी हुई बढ़ोतरी 

इस नए बढ़ोतरी के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ओवरनाइट टेन्योर के लिए 7.25 प्रतिशत के बजाय 7.5 फीसदी का ब्याज वसूल करेगा. वहीं, एक महीने के टेन्योर के लिए ब्याज 7.70 फीसदी से बढ़ाकर 7.95 प्रतिशत तक कर दिया गया है. इसके अलावा, तीन महीने के टेन्योर पर एमसीएलआर 7.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.05 प्रतिशत कर दिया गया है. 

6 महीने के टेन्योर की बात करें तो एमसीएलआर 7.90 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि एक साल टेन्योर पर लोन का ब्याज 8.05 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.3 प्रतिशत हुआ है. 

MCLR क्या होता है?

MCLR या मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेडिंग रेट एक मिनिमम ब्याज है, जिसपर बैंक एक ग्राहक को लोन देते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से इसे 2016 में पेश किया गया था. यह प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी ब्याज दर पर लोन देने के लिए बैंकों के लिए एक आंतरिक ब्याज दर है, जिससे कम ब्याज में कोई भी बैंक लोन नहीं दे सकता है. 

MCLR बढ़ने से लोन की ईएमआई पर क्या होगा असर 

अगर कोई बैंक एमसीएलआर में बढ़ोतरी करेगा, तो इसका मतलब है कि लोन के ब्याज दर में बढ़ोतरी होगी और लोन लेने पर आपकी ईएमआई भी बढ़ जाएगी. यानी कि हर महीने ज्यादा ईएमआई देना होगा.

यह भी पढ़ें 
PNB Hike Home Loan Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक समेत इन दो बैंकों ने दिया जोर का झटका, होम लोन की ब्याज में की बढ़ोतरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget