एक्सप्लोरर

क्या भाई दूज पर आज बैंक खुले है या बंद? जानें से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

आज 23 अक्टूबर गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. अगर, आज आपको बैंक में किसी तरह का काम है तो, बैंक ब्रांच जाने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि बैंक खुले है या नहीं.

Bhai Dooj Bank Holiday: त्योहारी सीजन अब खत्म होने वाला है. आज 23 अक्टूबर गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. अगर, आज आपको बैंक में किसी तरह का काम हैं तो, बैंक ब्रांच जाने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि बैंक खुले है या नहीं.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, आज देश भर में बहुत से शहरों में बैंक बंद है. संभव है कि, आपके शहर का बैंक बंद हो और आपको ब्रांच से खाली हाथ लौटना पड़े. इसलिए जरूरी है कि, आप बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करें. 

आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, भ्रातृद्वितीया के त्योहारों को लेकर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी है. अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो, आपको बैंक जाने से परहेज करना चाहिए. हालांकि, ऑनलाइन और बैंक की डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.  इनके अलावा पूरे देश भर में बैंक खुले हैं और इनमें सामान्य रुप से कामकाज जारी रहेगा.  

आगामी छुट्टियों की लिस्ट

आरबीआई के अनुसार अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 25 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे, जबकि 26 अक्टूबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. 27 अक्टूबर को छठ पूजा के मौके पर पटना, रांची और कोलकाता में बैंक की शाखाएं बंद रहेगी. वहीं 28 अक्टूबर को छठ महापर्व को लेकर बिहार और झारखंड में बैंक नहीं खुलेंगे. 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे. बाकी अन्य राज्यों में इस दिन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रुप से चलेगी.

आरबीआई तय करता है बैंक की छुट्टियां

बैंकों में छुट्टियों की घोषणा आरबीआई के द्वारा की जाती है. आरबीआई की ओर से बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की जाती है. राज्यों के आधार पर छुट्टियों की तारीखों में अंतर हो सकता है. नेशनल हॉलिडे के अलावा राज्य के अनुरोध पर आरबीआई विशेष छुट्टियों की घोषणा करता है. जो उस राज्य में लागू होती है. अगर आप भी बैंक से संबंधित किसी काम के लिए ब्रांच जाने का विचार कर रहे हैं तो, आपको आरबीआई द्वारा जारी वीकेंड की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो. 

यह भी पढ़ें: भाई दूज के दिन सोने की कीमत में फिर इजाफा, जानें आज 23 अक्टूबर को अपने शहर का ताजा भाव 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget