एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के मंत्री ने पेश की रिपोर्ट, कहा - प्रति व्यक्ति आय में हमारा देश भारत से आगे

बांग्लादेश ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अपनी प्रति व्यक्ति आय 2227 डॉलर घोषित की है. यह 2019-20  में उसकी ओर से घोषित  2064 डॉलर की प्रति व्यक्ति आय से ज्यादा है. जबकि ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की प्रति व्यक्ति आय 1947.41 डॉलर है.

बांग्लादेश प्रति व्यक्ति आय में भारत से आगे निकल गया है. तकनीकी तौर पर बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय अब भारत की प्रति व्यक्ति आय से ज्यादा हो गई है. बांग्लादेश ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अपनी प्रति व्यक्ति आय 2227 डॉलर घोषित की है. यह 2019-20  में उसकी ओर से घोषित  2064 डॉलर की प्रति व्यक्ति आय से ज्यादा है.

जबकि ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की प्रति व्यक्ति आय 1947.41 डॉलर है. कोरोना संक्रमण से भारत में आर्थिक गतिविधियों से लगे झटके ने देश की अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान पहुंचाया है. लॉकडाउन और पाबंदियों की वजह से इकोनॉमी की रफ्तार में धीमेपन को प्रति व्यक्ति आय में कमी का जिम्मेदार माना जा रहा है. 

बांग्लादेश के मंत्री का दावा, बांग्लादेश प्रति व्यक्ति आय में भारत से आगे 

बांग्लादेश के प्लानिंग मिनिस्टर एम ए मन्नान ने एक वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में बांग्लादेश के प्रति व्यक्ति आय 2227 डॉलर हो गई  है.हालांकि 2019-20 में प्रति व्यक्ति आय 2064 डॉलर थी. इस तरह बांग्लादेश में प्रति व्यक्ति आय में एक साल में ही 9 फीसदी की ग्रोथ हुई है. बांग्लादेश के अखबारों में इस खबर को काफी कवरेज मिली है. 

विशेषज्ञों ने तुलना को सही नहीं माना 

हालांकि एक विदेशी वित्तीय कंपनी में काम करने वाले अर्थशास्त्री ने कहा कि यह अस्थायी फेनोमेना है. बांग्लादेश लेबर इंटेसिव एक्सपोर्ट इकोनॉमी है. इसलिए भारत को पीछे छोड़ने की बात बेमानी है. भारत में कोरोना संक्रमण काबू में आते ही वहां की अर्थव्यवस्था में तेजी दिखने लगेगी. हालांकि जब पिछले साल अक्टूबर में आईएमएफ का वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक डेटा आया था तो उसमें भी बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया गया था. उस वक्त पूर्व आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा था कि भारत और  बांग्लादेश के आंकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती. 

Financial Planning: इन टिप्स से मुश्किल वक्त के लिए जमा कर सकते हैं पैसा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ कैसे लें, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी
सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता
सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget