एक्सप्लोरर

Bajaj Housing Finance IPO: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में आए 4 लाख करोड़ रुपये! अभी से कहा जाने लगा मल्टीबैगर

Bajaj Housing Finance: बजाज ग्रुप की इस कंपनी के आईपीओ का जीएमपी भी 100 फीसदी लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है. आखिरी दिन इसका सब्सक्रिप्शन तेजी से बढ़ता जा रहा है.

Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आज शाम बंद होने वाला है. बजाज ग्रुप की इस कंपनी का 6,560 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार दोपहर तक 62.96 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. इस पर बुधवार को भी जमकर बोली लगाई जा रही है. आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) भी आसमान छू रहा है. निवेशकों का इस आईपीओ के प्रति रुख इतना दमदार है कि इसके जनता के लिए खोले गए हिस्से पर 4,06,720 करोड़ रुपये लगाए जा चुके हैं. कुछ विशेषज्ञ तो इसे अभी से मल्टीबैगर मानने लगे हैं. 

QIB ने 130 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब कर लिया, बढ़त जारी 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आईपीओ के लिए नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स (NII) की ओर से जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है. उन्होंने अब तक अपने हिस्से को 41.23 गुना सब्सक्राइब किया है. बुधवार को सभी की निगाहें क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल बायर्स (QIB) पर टिकी हुई हैं. उन्होंने इस आईपीओ को 206.92 गुना सब्सक्राइब कर लिया है. रिटेल इनवेस्टर्स ने इसे 6.74 गुना सब्सक्राइब किया है. कर्मचारियों का हिस्सा 1.92 गुना सब्सक्राइब हुआ है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस को एंकर निवेशकों ने 1,758 करोड़ रुपये पहले ही मिल गए थे. 

इन आईपीओ ने पार किया था एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा 

इससे पहले अगस्त, 2024 में 2,830 करोड़ रुपये के प्रीमियर एनर्जीस (Premier Energies) आईपीओ पर 1.48 लाख करोड़ रुपये की बिड लगी थी. नवंबर, 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीस (Tata Technologies) के 3,042 करोड़ रुपये के आईपीओ पर भी 1.56 लाख करोड़ रुपये की बोली लगी थी. 

जीएमपी 70 रुपये के पार, मिल रहे दोगुने मुनाफे के संकेत 

आईपीओ पर नजर रखने वाले विभिन्न प्लेटफॉर्म के मुताबिक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का जीएमपी 70 रुपये पर चला गया है. दूसरे दिन शाम तक इसका जीएमपी 65 रुपये पर था. आईपीओ की घोषणा होने के साथ ही यह 50 रुपये प्रीमियम पर चलने लगा था. ऐसा माना जा रहा है कि यह लिस्टिंग पर 100 फीसदी से ज्यादा का फायदा दे सकता है. यही वजह है कि इसे अभी से मल्टीबैगर कहा जाने लगा है. इसकी लिस्टिंग सोमवार, 16 सितंबर को होने वाली है.

ये भी पढ़ें 

Shriram Group: दो आईपीओ लाएगा श्रीराम ग्रुप, इंश्योरेंस सेक्टर में उथलपुथल मचाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget