एक्सप्लोरर

Axis Bank MCap: रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा एक्सिस बैंक का शेयर, एमकैप निकला 3 लाख करोड़ के पार

Biggest Banks Of India: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जिसबा जबरदस्त फायदा बैंक को मार्केट कैप के मोर्चे पर हुआ है...

पिछले कुछ दिनों से शेयरों के भाव में आ रही तेजी से प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) को बड़ा फायदा हुआ है. एक तरफ एक्सिस बैंक का शेयर रिकॉर्ड हाई लेवल (Axis Bank Share 52-Week High) पर पहुंच गया है, वहीं इसके साथ ही एक्सिस बैंक का एमकैप (Axis Bank MCap) यानी बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है. एक्सिस बैंक यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पांचवां बैंक बन गया है.

आज यहां तक पहुंचा शेयरों का भाव

पिछले 11 में से 10 सेशन में एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी आई है. इस दौरान एक्सिस बैंक के शेयरों का भाव करीब 7 फीसदी चढ़ा है. बुधवार के कारोबार में भी यह सिलसिला जारी रहा और दिन में एक समय इसका भाव 981.25 रुपये पर पहुंच गया. यह एक्सिस बैंक के शेयर के लिए 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है. इसके साथ ही एक्सिस बैंक का एमकैप 3.01 लाख करोड़ रुपये हो गया.

एक्सिस बैंक से ज्यादा है इनका एमकैप

एक्सिस बैंक से पहले भारत के 4 अन्य बैंक भी 3 लाख करोड़ रुपये का एमकैप हासिल कर चुके हैं, जिनमें 3 प्राइवेट और एक सरकारी बैंक शामिल हैं. अभी एमकैप के मामले में सबसे आगे प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank MCap) है. इसका मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब 9 लाख करोड़ रुपये है. दूसरे नंबर पर 6.57 लाख करोड़ रुपये के साथ प्राइवेट सेक्टर का ही आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank MCap) है. उसके बाद तीसरा स्थान एसबीआई (SBI MCap) का है, जिसका मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.26 लाख करोड़ रुपये है. वहीं 3.86 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank MCap) चौथे स्थान पर है.

ऐसा रहा था मार्च तिमाही में प्रदर्शन

एक्सिस बैंक ने हाल ही में दो बड़े सौदों को अंजाम दिया है. इस बैंक ने सिटी बैंक (Citibank) के भारतीय कंज्यूमर बिजनेस का अधिग्रहण पूरा किया है, साथ ही सिटीकॉर्प फाइनेंस (Citicorp Finance) के नॉन-बैंक कंज्यूमर बिजनेस को भी खरीदा है. इससे बैंक के वित्तीय परिणाम पर असर हुआ है और मार्च 2023 तिमाही के दौरान एक्सिस बैंक को नेट बेसिस पर 5,728.42 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है.

संपत्ति की गुणवत्ता में आया सुधार

हालांकि चौथी तिमाही के दौरान एक्सिस बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में तेजी से सुधार हुआ है. बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (Axis Bank NPA) कम होकर 2.02 फीसदी पर आ गया, तो दिसंबर तिमाही में 2.38 फीसदी था. बैंक के नेट एनपीए रेशियो (Axis Bank Net NPA Ratio) में भी सुधार हुआ है और यह 8 बेसिस पॉइंट कम होकर 0.39 फीसदी पर आ गया है. इससे कंपनी के शेयरों को फायदा पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: पिछले वित्त वर्ष में टीसीएस के सीईओ को मिले 30 करोड़, साल भर में 13 फीसदी बढ़ी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget