एक्सप्लोरर

Rajesh Gopinathan's pay: पिछले वित्त वर्ष में टीसीएस के सीईओ को मिले 30 करोड़, साल भर में 13 फीसदी बढ़ी सैलरी

TCS CEO Total Remuneration: टाटा समूह की टीसीएस देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है. टीसीएस अपने सीईओ समेत अन्य बड़े अधिकारियों को मोटा भुगतान करती आई है...

सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर (IT Sector) बड़े अधिकारियों की मोटी सैलरी के लिए जाना जाता है. यह बात एक बार फिर सच साबित हुई है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान जब आईटी सेक्टर चुनौतियों का सामना कर रहा था, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने अपने सीईओ (TCS CEO Pay) को करीब 30 करोड़ रुपये का कुल भुगतान किया था.

साल भर में इतनी बढ़ी सैलरी

पीटीआई की एक खबर के अनुसार, टाटा समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) को पारिश्रामिक के तौर पर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 29.16 करोड़ रुपये दिए थे. यह कुल वेतन में 13.17 फीसदी की बढ़ोतरी थी. टीसीएस ने यह जानकारी 2022-23 की अपनी सालाना रिपोर्ट में दी है.

इस तरह से किया गया भुगतान

टीसीएस ने कहा है कि बीते वित्त वर्ष में गोपीनाथन को कमीशन के रूप में 25 करोड़ रुपये दिए गए. इसके अलावा उन्हें वेतन के रूप में 1.73 करोड़ रुपये और अन्य लाभ के रूप में 2.43 करोड़ रुपये दिए गए. इस तरह उन्हें वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी से कुल पारिश्रामिक के तौर पर करीब 30 करोड़ रुपये मिले.

छह साल सीईओ रहे गोपीनाथन

गोपीनाथन अब टीसीएस के सीईओ नहीं हैं. वह 31 मई तक कंपनी के सीईओ थे. उन्होंने छह साल तक यह जिम्मेदारी संभाली. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान उन्हें टीसीएस में कुल 25.76 करोड़ रुपये का वेतन और अन्य लाभ मिले थे.

चंद्रशेखरन की इतनी थी सैलरी

हालांकि इतनी मोटी सैलरी के बाद भी गोपीनाथन इस मामले में इंडस्ट्री के अपने समकक्षों की तुलना में पीछे हैं. गोपीनाथन से पहले एन चंद्रशेखरन (N Chandrashekaran) टीसीएस के सीईओ थे, जो अभी टाटा संस का चेयरमैन बन चुके हैं. चंद्रशेखरन टीसीएस के सीएफओ भी रहे थे. सीएफओ के पद से प्रमोट होने के बाद चंद्रशेखरन का वेतन 2016-17 के 6.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 2017-18 में 12.5 करोड़ रुपये हो गया था.

मौजूदा सीईओ को मिलेगा इतना

वहीं गोपीनाथन के बाद पद संभालने वाले के. कृतिवासन (K Kritivasan) को प्रति माह 10 लाख रुपये का मूल वेतन मिलेगा, जो बढ़कर 16 लाख रुपये तक जा सकता है. इसके अलावा उन्हें निदेशक मंडल द्वारा तय कमीशन और नि:शुल्क आवास की सुविधा भी मिलेगी. टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी एन जी सुब्रमण्यम (NG Subramanian) को वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 23.60 करोड़ रुपये मिले थे, जो इससे साल भर पहले यानी वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 20 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें: कर्ज संकट के बीच बायजू की एक और मुसीबत, अमेरिका में शुरू हो सकता है मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget