एक्सप्लोरर

Awfis Space IPO: हर लॉट पर 2-2 हजार का लाभ, 13 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ऑफिस स्पेस स्टॉक

Awfis Space Listing: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था. उसे बाजार में ओवरऑल 100 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था...

वर्कस्पेस से जुड़ी फ्लेक्सिबल सेवाएं ऑफर करने वाली कंपनी ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस ने अपने आईपीओ पर भरोसा दिखाने वाले निवेशकों को अच्छी कमाई करा दी है. इसी सप्ताह क्लोज हुए आईपीओ के बाद वर्कस्पेस कंपनी के शेयरों की आज गुरुवार को घरेलू बाजार पर लिस्टिंग हुई. कंपनी ने 13 फीसदी प्रीमियम के साथ बाजार की अच्छी शुरुआत की.

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का आईपीओ 22 मई को लॉन्च हुआ था और सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मई तक खुला रहा था. आईपीओ में कंपनी ने 364 रुपये से 383 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. आईपीओ के एक लॉट में 39 शेयर रखे गए थे. इस तरह ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ में निवेश करने के लिए एक निवेशक को कम से कम 14,937 रुपये की जरूरत पड़ी.

हर लॉट पर हुई इतनी कमाई

लिस्टिंग के बाद ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का एक शेयर 435 रुपये का हो गया है. इसका मतलब हुआ कि आईपीओ के हर लॉट की वैल्यू अब 16,965 रुपये हो गई है. यानी आईपीओ के निवेशकों को एक सप्ताह में 2,028 रुपये का शुद्ध फायदा हो चुका है.

इतना बड़ा था आईपीओ का साइज

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ का टोटल साइज 598.93 करोड़ रुपये था. आईपीओ में शेयरों का फ्रेश इश्यू और ऑफर फोर सेल दोनों शामिल थे. लगभग 600 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 128 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू था, जबकि 470.93 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फोर सेल का था.

हर कैटेगरी में जबरदस्त रिस्पॉन्स

इस आईपीओ को शेयर बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ को सभी कैटेगरी के निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था. सबसे ज्यादा 129.27 गुना सब्सक्रिप्शन एनआईआई कैटेगरी में आया था, जबकि क्यूआईबी सेगमेंट में आईपीओ को 116.95 गुना सब्सक्राइब किया गया था. खुदरा निवेशकों ने आईपीओ को 53.23 गुना सब्सक्राइब किया था, जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हिस्से को 24.68 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इस तरह उसे ओवरऑल 108.17 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

इतना चढ़ा हुआ था जीएमपी

लिस्टिंग से पहले ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के शेयर ग्रे मार्केट में बढ़िया डिमांड में थे. एक दिन पहले 29 मई को इसके शेयर ग्रे मार्केट में 125 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे. यानी लिस्टिंग से पहले ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस का जीएमपी 27 फीसदी चढ़ा हुआ था.

ये भी पढ़ें: आदित्य बिड़ला की ये कंपनी अमेरिका में ला रही आईपीओ, अरबों डॉलर जुटाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget