एक्सप्लोरर

Avalon Tech Listing: एवलॉन टेक की लिस्टिंग से इंवेस्टर्स निराश, जानें शेयर कितने रुपये पर हुआ लिस्ट

Avalon Technologies IPO: आज एवलॉन टेक्नोलॉजीज के शेयरों की लिस्टिंग हो गई है और इसके निवेशकों के हाथ निराशा लगी है. जानें बीएसई और एनएसई पर शेयर का लिस्टिंग रेट क्या है.

Avalon Technologies IPO: आज एवलॉन टेक्नोलॉजीज के शेयरों की लिस्टिंग हो गई है और इसके निवेशकों को फायदे की जगह निराशा हाथ लगी है. एवलॉन टेक का शेयर 436 रुपये के इश्यू प्राइस के सामने बीएसई पर 431 रुपये पर लिस्ट हुआ है. वहीं एनएसई पर एवलॉन टेक का शेयर 436 रुपये पर ही लिस्ट हुआ है और इसकी सपाट लिस्टिंग हुई है. इस तरह बीएसई पर एवलॉन टेक के शेयरों की लिस्टिंग 1.15 फीसदी के डिस्काउंट के साथ हुई है और एनएसई पर सपाट लिस्टिंग देखी गई है.

एवलॉन टेक के आईपीओ के बारे में जानें

एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 3-6 अप्रैल के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इस इश्यू को कुल 2.21 गुना सब्सक्राइब किया गया था. हालांकि रिटेल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा सब्सक्राइब नहीं हो पाया था. 

वित्त वर्ष 2022-23 का पहला आईपीओ था एवलॉन टेक

वित्त वर्ष 2023-24 का पहले आईपीओ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज (Avalon Tech) लाई थी. एवलॉन टेक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज से जुड़ी हुई कंपनी है. आज इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो गई है. निवेशकों को इसकी लिस्टिंग के जरिए अच्छा मुनाफा मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं थी. 

एवलॉन टेक के आईपीओ के बारे में कुछ खास बातें जानें

  1. यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 31 मार्च, 2023 को ही खुल गया था.
  2. एवलॉन टेक का आईपीओ इस वित्त वर्ष का पहला आईपीओ था जो सामान्य निवेशकों के लिए 3 अप्रैल, 2023 से खुला था.
  3. कंपनी ने 24  एंकर निवेशकों के जरिए पहले ही 389.25 करोड़ रुपये जुटा लिए थे.
  4. एवलॉन टेक के आईपीओ का कुल इश्यू साइज 865 करोड़ रुपये का है. 
  5. इस आईपीओ में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों तहत के शेयर जारी किए गए थे.
  6. कंपनी ने 8,927,751 शेयरों को 24 एंकर निवेशकों को अलॉट किया है. 
  7. BSE के मुताबिक इन शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है.
  8. इसमें कुल 320 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए और बाकी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचा गया है. 
  9. इस आईपीओ के शेयर का प्राइस बैंड 415 रुपये से लेकर 436 रुपये तय किया गया था. 
  10. इस इश्यू में से 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIP), 15 फीसदी हिस्सा नॉन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स और 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है.

एवलॉन टेक के बारे में जानें

एवलॉन टेक के फाइनेंशियल्स की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 12.33 करोड़, वित्त वर्ष 2021 में 23.08 करोड़ और वित्त वर्ष 2022 में 68.16 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार बढ़त पर खुला, सेंसेक्स 60 हजार के पार निकला, निफ्टी 17,750 के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget