एक्सप्लोरर

गाड़ियों की बिक्री में 45 फीसदी तक गिरावट की आशंका, तीन दशक का सबसे खराब आंकड़ा

हैवी कॉमर्शियल व्हेकिल्स की बिक्री में 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज हो सकती है. इस सेगमेंट में गाड़ियों की बिक्री घटकर 2008 के निचले लेवल तक पहुंच सकती है.

लॉकडाउन ने ऑटो इंडस्ट्री की कमर तोड़ कर रख दी है. अप्रैल-जून में भारत में गाड़ियों की बिक्री में तीन दशक की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हो सकती है. कारों और यूटिलिटी व्हेकिल की बिक्री में भारी गिरावट की वजह से अप्रैल-जून तिमाही में गाड़ियों की बिक्री इतनी कम रहने वाली है.

बिक्री में 25 से 45 फीसदी तक गिरावट की आशंका

अनुमानों के मुताबिक पहली तिमाही (अप्रैल-जून,2020) के दौरान गाड़ियों की बिक्री 25 से 45 फीसदी तक गिर सकती है. हैवी कॉमर्शियल व्हेकिल्स की बिक्री में 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज हो सकती है. इस सेगमेंट में गाड़ियों की बिक्री घट कर 2008 के लेवल तक पहुंच सकती है. 2008 में मंदी के दौरान गाड़ियों की बिक्री में भारी गिरावट आई थी.

इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक पैंसेजर्स व्हेकिल की थोक बिक्री घट कर 1.5 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है. पिछले साल इस अवधि में यह 8.73 लाख यूनिट थी. वहीं रिटेल सेल 7.94 लाख यूनिट से घट कर 2.5 लाख यूनिट तक रह सकती है. बिक्री में सबसे ज्यादा ट्रकों में देखी जा रही है.इकनॉमिक टाइम्स ने SIAM के प्रेसिडेंट राजन वढेरा के हवाले से खबर दी है कि जून में बिक्री में इजाफा दर्ज हो सकता है.हालांकि ऑटो प्लांट्स की क्षमताओं का 20 से 40 फीसदी का ही इस्तेमाल हो रहा है.

ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि गाड़ियों की मांग में इजाफा इकनॉमी की बुनियादी मजबूती पर निर्भर करेगी. बगैर फंडामेंटल मजबूती के मांग में इजाफा होना मुश्किल है. इसके अलावा यह इस बात पर भी निर्भर है का आने वाले दिनों में कोविड-19 की दिशा क्या रहती है?हालांकि कोविड-19 के इस दौर में कई कंपनियों के डीलर आउटलेट खुल रहे हैं. मारुति सुजुकी में मार्केटिंग ईडी शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि जून में इसके 90 फीसदी डीलर आउटलेट खुले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी लिमिट हटाएगी सरकार, निजी कंपनियों को दिए निर्देश
पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी लिमिट हटाएगी सरकार, निजी कंपनियों को दिए निर्देश
गांधी जयंती की छुट्टी पर बैंक से लेकर शेयर बाजार तक, क्या बंद है और क्या खुला?
गांधी जयंती की छुट्टी पर बैंक से लेकर शेयर बाजार तक, क्या बंद है और क्या खुला?
चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, स्टॉक रखने की लिमिट की फिक्स
चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, स्टॉक रखने की लिमिट की फिक्स
दालों पर घटेगी इंपोर्ट ड्यूटी, त्यौहारों से पहले सरकार का बड़ा फैसला
दालों पर घटेगी इंपोर्ट ड्यूटी, त्यौहारों से पहले सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget