एक्सप्लोरर

ATM Card Update: एटीएम कार्ड होल्डर्स के लिए जरूरी खबर! कस्टमर्स को मिल रहा 5 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे?

ATM Card Benefits: अगर आपको एटीएम कार्ड पर मिलने वाली कॉम्प्लीमेंट्री इंश्‍योरेंस कवर का फायदा उठाना है तो आपको कम से कम एटीएम कार्ड को 45 दिनों तक यूज करना होगा.

ATM Card Insurance: एटीएम कार्ड आजकल के समय की जरूरत बन चुका है. अक्सर लोग बैंक में जाकर कैश निकालने के बजाय एटीएम कार्ड (ATM Card) के से कैश विड्रॉल पसंद करते हैं. इसके अलावा आप इसके जरिए ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment)  भी कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति का एटीएम कार्ड कहीं गुम हो जाए तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कैश विड्रॉल और ऑनलाइन पेमेंट करने के आलावा क्या आप जानते हैं कि एटीएम पर आपको 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस (ATM Card Insurance Claim) भी मिलता है. भारत में अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है.

आपको बता दें कि सरकार और प्राइवेट हर बैंक के एटीएम कार्ड के साथ आपको कॉम्प्लीमेंट्री इंश्‍योरेंस कवर भी मिलता है. ज्यादातर लोग इस इंश्योरेंस कवर को क्लेम नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही समय पर क्लेम करें तो आपको पूरे 5 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता हैं. आइए हम आपको एटीएम कार्ड पर मिलने वाले इंश्योरेंस क्लेम के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

इन कस्टमर्स को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का फायदा
गौरतलब है कि अगर आपको एटीएम कार्ड पर मिलने वाली कॉम्प्लीमेंट्री इंश्‍योरेंस कवर का फायदा उठाना है तो आपको कम से कम एटीएम कार्ड को 45 दिनों तक यूज करना होगा. बैंक द्वारा एटीएम कार्ड पर ग्राहकों को एक्सीडेंटल इंश्योरेंस  (Accidental Insurance) का फायदा मिलता है. इस इंश्योरेंस के लिए आपको किसी तरह के प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ता हैं. यह प्रीमियम बैंक जमा करता है. ज्यादातर कस्टमर्स को इसकी जानकारी नहीं होती है क्योंकि बैंक इसके बारे में कई बार जानकारी नहीं देते हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि कार्ड की कैटेगरी के अनुसार आपको इंश्योरेंस कवर मिलता हैं.

अलग-अलग कार्ड पर मिलता है यह कवरेज-

  • प्रधानमंत्री जनधन खाते पर मिलने वाले रूपे कार्ड (RuPay Card)- 1 से 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस
  • सामान्य मास्टर कार्ड (Mastercard)- 50 हजार रुपये का इंश्योरेंस
  • क्लासिक कार्ड (Classic Card)- 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस
  • वीजा कार्ड (Visa Card)- 1.5 से 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस
  • प्लेटिनम कार्ड (Platinum Card)- 2 लाख रुपये
  • प्लैटिनम मास्टर कार्ड (Platinum Mastercard)- 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस

एक्सीडेंटल डेथ पर मिलता है क्लेम-
अगर किसी एटीएम कार्ड होल्डर की एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है तो कार्ड होल्डर के खाते में ऐड नॉमिनी एटीएम कार्ड पर मिलने वाला एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं.इसके लिए आपको कार्ड होल्डर की मृत्यु के 45 दिन के अंदर बैंक जाकर पॉलिसी के लिए क्लेम करना होगा. पॉलिसी क्लेम को लेने के लिए आपको संबंधित बैंक में मृतक का डेथ सर्टिफिकेट (Death Certificate), एफआईआर की कॉपी (FIR Copy), आश्रित का प्रमाण पत्र, मृतक का प्रमाण पत्र आदि जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाकर इस इंश्योरेंस का क्लेम (Insurance Claim)  कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

LIC Policy: LIC की इस स्कीम में महिलाएं रोजाना केवल 29 रुपये का करें इंवेस्टमेंट! मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 4 लाख रुपये

Government Scheme: दो दिन के बाद इस सरकारी स्कीम का बदल जाएगा नियम! योजना का फायदा उठाने के लिए आज ही करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget